Samachar Nama
×

Places to visit:आप सावधानी से करें विश्व के इन सबसे खतरनाक स्थानों की यात्रा

जयपुर।यात्रा या सैर करने का हर किसी को शौक होता है, लेकिन कुछ लोगो को बेहद खतरनाक जगहों पर जाना अच्छा लगाता है।ऐसे में आप भी यदि खतरनाक जगहों पर जाने के शौकीन है, तो आज के इस लेख में हम आपको दुनिया के बेहद खतरनाक स्थानों की जानकारी दे रहे है, जहां की यात्रा
Places to visit:आप सावधानी से करें विश्व के इन सबसे खतरनाक स्थानों की यात्रा

जयपुर।यात्रा या सैर करने का हर किसी को शौक होता है, लेकिन कुछ लोगो को बेहद खतरनाक जगहों पर जाना अच्छा लगाता है।ऐसे में आप भी यदि खतरनाक जगहों पर जाने के शौकीन है, तो आज के इस लेख में हम आपको दुनिया के बेहद खतरनाक स्थानों की जानकारी दे रहे है, जहां की यात्रा करते समय आपको सावधानी बरतनी आवश्यक है।
जानिए इन दुनिया के सबसे खतरनाक स्थानों के बारें में—

एवेरेस्ट पर्वत, हिमालय—
बहुत से लोग जो अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार एवरेस्ट पर चढ़ने का सपना देखते हैं।साल 1953 में शेरपा त्सिंग नोर्गेयाल और एडमंड हिलेरी ने मांउड एवरेस्ट पर सबसे पहले विश्व की इस सबसे ऊँची चोटी पर विजय प्राप्त की है।यहां का तापमान शरीर के खून को भी जमा सकता है और यहां प्राण वायु की बेहद कमी होती है।ऐसे में आप एवरेस्ट की चढ़ाई करने में सावधानी अवश्य बरतें।

काबुल, अफगानिस्तान—
दुनिया की सबसे खतरनाक जगह अफगानिस्तान और उसकी राजधानी काबुल में आए दिन बम ब्लास्ट के धमाके सुनाई देते है।हालांकि अमेरिकी सेना इस क्षेत्र में शांति व्यवस्था की कोशिश में लगी हुई है, लेकिन विद्रोही गतिविधियों और अपहरण जैसी समस्याओं के कारण इस क्षेत्र की यात्रा आपको खतरे में डाल सकती है।

होंडुरस—
होंडुरास आकर्षक प्रकृति वाला एक शानदार देश है लेकिन फिर भी यह छुट्टी पर जाने के लिए सबसे खतरनाक स्थानों में से एक है। यह देश अपने आगंतुकों पर अपराधों और स्वास्थ्य समस्याओं के चलते यात्रा को खतरनाक बनता है।यहां पर मलेरिया जैसी कुछ बीमारियाँ आज भी व्याप्त है।

Share this story