Samachar Nama
×

Places to visit:आप एक बार दुनिया के इन सबसे विचित्र वास्तुकलाकृतियो को अवश्य देखें

जयपुर।प्रकृति के द्वारा बनाए गए कुछ अनोखे नजारे हमारी आंखों को आश्चर्यचकित कर देते है लेकिन आज के समय में दुनिया में प्रकृति को चुनौती देने के लिए कई मानव निर्मित संरचनाओं और विशाल इमारते देखने लायक है।ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको आधुनिक वास्तुकला की दुनिया में मौजूद कुछ खास अद्भुत
Places to visit:आप एक बार दुनिया के इन सबसे विचित्र वास्तुकलाकृतियो को अवश्य देखें

जयपुर।प्रकृति के द्वारा बनाए गए कुछ अनोखे नजारे हमारी आंखों को आश्चर्यचकित कर देते है लेकिन आज के समय में दुनिया में प्रकृति को चुनौती देने के लिए कई मानव निर्मित संरचनाओं और विशाल इमारते देखने लायक है।ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको आधुनिक वास्तुकला की दुनिया में मौजूद कुछ खास अद्भुत इमारतों को जानकारी दे रहें है जिनको एक बार अवश्य देखना चाहिए।:—

डांसिंग बिल्डिंग, चेक गणराज्य—
डांसिंग हाउस या ‘फ्रेड एंड जिंजर’ प्राग, चेक गणराज्य में नेशनले-नार्थलैंडन बिल्डिंग को दिया गया उपनाम है। जिस तरह से एक-दूसरे को नाचने के लिए एक-दूसरे को गले लगाया जाता है, उसी प्रकार इस इमरात की डिजाइन की गई है।

लॉन्गबर्गर मुख्यालय, नेवार्क, ओहियो, संयुक्त राज्य अमेरिका—
बास्केट और अन्य सामान बेचने के अपने काम के कारण, लॉन्गबर्गर कंपनी का मुख्यालय एक विशाल लकड़ी की टोकरी के आकार में बनाया गया है।इस बिल्डिंग की खास बात है कि बर्फबारी के समय इमारत और कर्मचारियों को नुकसान पहुंचाने से बचाने के लिए इस पर लौहे के हैंडल को गर्म किया जाता है।

ला पेडेरा, स्पेन—
ला पेडेरा इमरात जिसे ‘कासा ​मिला’ के नाम से भी जाना जाता है, बार्सिलोना, स्पेन में स्थित है।यह घर एंटोनी गौड़ी द्वारा डिजाइन किया गया था और एक विवाहित जोड़े के लिए बनाया गया था। यह एक असाधारण लेकिन स्टाइलिश इमारत है जिसे अत्यधिक अपरंपरागत माना जाता है, जिसमें एक सीधी रेखा भी नहीं है।

स्टोन हाउस, पुर्तगाल—
पुर्तगाल में पत्थर का घर वास्तव में फ्लिंटस्टोन के प्रसिद्ध घर जैसा दिखता है। इसे दो चट्टानों के बीच बनाया गया है और इसकी वास्तुकला ने शाखा के कुछ महान नामों को प्रभावित किया है।

Share this story