जयपुर।आज कोरोना संक्रमण से बचाव के निर्देशों का पालन करते हुए भ्रमण करना आवश्यक है।ऐसे में आप यदि भारत भ्रमण के लिए खास जगहों की तलाश कर रहें है, तो आप भारत में निर्मित विश्व की सबसे उंची प्रतिमा वाली जगहों की सैर कर विश्व की सबसे उंची मूर्तियों को अवश्य देंखे।आज के इस लेख में हम आपको दुनिया की सबसे ऊंची मूर्तियों के बारें में बता रहें, जिनको जीवन में एक बार अवश्य देखें:—
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, भारत—
विश्व की सबसे उंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को 31 अक्टूबर, 2018 को भारत के पश्चिमी राज्य गुजरात के केवडिया में स्थापित किया गया है।यह भारत के संस्थापक पिताओं में से एक, सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित उनका स्मारक है।यह स्मारक 597 फीट उंचा है, जो कि विश्व की सबसे उंची प्रतिमा है।
जटायु अर्थ सेंटर, भारत—
भारत में केरल के मध्य में स्थित कोलोसल कंक्रीट संरचना, जिसे जटायु अर्थ सेंटर कहा जाता है, जो कि 200 फीट की लंबाई, 70 फीट की ऊंचाई और 150 फीट के पंखों के साथ यह दुनिया में सबसे बड़ी पक्षी की मूर्ति है। यह भारतीय फिल्म निर्माता और मूर्तिकार राजीव आंचल के दिमाग की उपज थी।जिसके निर्माण में छह साल का समय लगा था।
बुद्ध वसंत मंदिर, लुशान काउंट, हेनान—
बुद्ध वसंत मंदिर या स्प्रिंग टेम्पल बुद्ध प्रतिमा तक पहुंचन के लिए 420 सीढ़िया बनी हुई है, जो कि दुनिया की दूसरी सबसे ऊँची मूर्ति है। यह मूर्ति लुशान काउंटी, हेनान, चीन के ज़ाचुन शहर के पास है, जो साल 2008 में बनकर तैयार हुई।ऐसे में आप विश्व की इन सबसे उंची मूर्तियों को देखकर अपना रोमांच बढ़ा सकते है।