Samachar Nama
×

Places to visit:आप करें दुनिया की इन सबसे महंगी शॉपिंग डेस्टिनेशन स्ट्रीट की सैर

जयपुर।दुनिया में कई जगह ऐसी बनी हुई है, जो केवल अपने महंगे होने के लिए प्रसिद्ध है और इसमें न्यूयॉर्क शहर को दुनिया की सबसे महंगी शॉपिंग स्ट्रीट का घर माना जाता है और लंदन में हैरी विंस्टन जैसे सबसे कुलीन विक्रेताओं ने मेफेयर में न्यू बॉन्ड स्ट्रीट पर निवास स्थान लिया है।जो उन जगहों
Places to visit:आप करें दुनिया की इन सबसे महंगी शॉपिंग डेस्टिनेशन स्ट्रीट की सैर

जयपुर।दुनिया में कई जगह ऐसी बनी हुई है, जो केवल अपने महंगे होने के लिए प्रसिद्ध है और इसमें न्यूयॉर्क शहर को दुनिया की सबसे महंगी शॉपिंग स्ट्रीट का घर माना जाता है और लंदन में हैरी विंस्टन जैसे सबसे कुलीन विक्रेताओं ने मेफेयर में न्यू बॉन्ड स्ट्रीट पर निवास स्थान लिया है।जो उन जगहों को महंगा बनता है।आज के इस लेख में हम आपको दुनिया की सबसे महंगे डेस्टिनेशन वाली ​स्ट्रीट की जानकारी दे रहें है।

न्यूयॉर्क शहर—
न्यूयॉर्क के प्रतिष्ठित फिफ्थ एवेन्यू में बर्गडॉर्फ गुडमैन, हेनरी बेंडेल और बार्नी की दुकानें शामिल हैं, दुकानें किराए के लिए प्रति वर्ग फुट 2,238 पाउंड का भुगतान करना पड़ता है।इसलिए न्यूयॉर्क को दुनिया के सबसे महंगे शॉपिंग स्ट्रीट का घर माना जाता है।

कॉजवे बे, हांगकांग—
हांगकांग का कॉजवे बे दुनिया के प्रमुख शॉपिंग डेस्टिनेशन में से एक है। यहां पर 2,735 पाउंड प्रति वर्ग फुट स्टोर रेंट लिया जाता है, जो इसे दुनिया का सबसे महंगा शॉपिंग स्ट्रीट बनता है।

एवेन्यू मॉन्टेनजी, पेरिस—
पेरिस की दुनिया की फैशन की राजधानी में एवेन्यू मॉन्टेनजी को दुनिया के सबसे कुलीन फ्रांसीसी फैशन हाउसों का घर है।यहां पर डायर, क्लो, लुई वुइटन और बोनपॉइंट सबसे आकर्षक माने जाते है।जो इसे दुनिया की सबसे मंहगी स्ट्री बनाते है।

न्यू ब्रॉड स्ट्रीट, यूके—
लंदन की न्यू बॉन्ड स्ट्रीट, यूके देश की सबसे महंगी शॅपिंग स्ट्रीट है, जो ब्रिटिश डिजाइनरों जैसे कि एना हिंदमार्च और हैरी विंस्टन और चोपार्ड जैसे वैश्विक पसंदीदा लोगों को दिखाती है। फुटपाथ के साथ प्रतिष्ठित जगह के लिए रेंट 793 पाउंड प्रति वर्ग फुट तक है।

Share this story