Samachar Nama
×

Places to visit:आप ऐतिहासिक मंदिरों और किलों को देखने के लिए मप्र की करें सैर

जयपुर।हमारे देश में कई ऐतिहासिक और भव्य इमारते आज भी मौजूद है।ऐसे में ऐतिहासिक स्थानों को लेकर राजस्थान का नाम देश में सबसे पहले आता है।लेकिन आज हम आपको भारत के मध्य प्रदेश राज्य में मौजूद ऐतिहासिक किलों और मंदिरों के बारे में जानकारी दें रहें है जिनकी आपको एक बार अवश्य सैर करनी चाहिए।

मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड की करें यात्रा—
आप भारत के ऐतिहासिक स्थानों को देखने के लिए बुंदेलखंड के ओरछा की सैर करें।यहां पर आपको ऐतिहासिक मंदिरों में वास्तुकला का शानदार प्रदर्शन देखने को मिलेंगा, जो कि करीब लगभग 500 साल पुराना है।इसके अलावा आपको प्राचीन और भव्य स्मारक भी देखने को मिलेंगे। इन स्मारकों की खिड़कियों का दृश्य काफी अद्भुत है। ओरछा में बड़ी संख्या में मंदिर होने के कारण इसे मंदिरों का शहर भी कहा जाता है।

बुंदेलखंड का ओरछा का किला दर्शनिय स्थल—
ओरछा के किले का निर्माण यहां के राजा रुद्र प्रताप ने 16 वीं शताब्दी में करवाया था।यहां के प्रसिद्ध स्मारक, मंदिर और यह किला पर्यटकों को खासा आकर्षित करते हैं।ओरछा में जहाँगीर महल भी बना है, जिसे मुगल सम्राट अकबर ने अपने बेटे जहाँगीर के लिए करवाया था। यह महल लाल पत्थरों और पत्थर से बना है। आपको प्राचीन और शानदार मुगल वास्तुकला मिलेगी।

मप्र में राम मंदिर आकर्षण का केंद्र—
बुंदेलखंड में बना राम मंदिर पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। यह एकमात्र मंदिर है जहाँ भगवान राम को एक शासक के रूप में पूजा जाता है।इस मंदिर का निर्माण राजा वीर देव सिंह ने करवाया था। इस मंदिर में देवी लक्ष्मी की मूर्ति है।इसके अलावा इस मंदिर की दीवारों पर बनी कलाकृतियां भगवान कृष्ण के जीवन को दर्शाती हैं और पर्यटकों को आकर्षित करती है।

Share this story