Samachar Nama
×

कब से आरंभ हो रहे पितृ पक्ष, जानिए तिथि और महत्व

हिंदू धर्म में व्रत त्योहारों के साथ साथ पितृ पक्ष को भी खास महत्व दिया जाता हैं वही पितृ पक्ष में पितरों को याद किया जाता हैं उनका आभार व्यक्त किया जाता हैं मान्यताओं के मुताबिक पितृ प्रसन्न होने पर जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और जीवन में सुख शांति
कब से आरंभ हो रहे पितृ पक्ष, जानिए तिथि और महत्व

हिंदू धर्म में व्रत त्योहारों के साथ साथ पितृ पक्ष को भी खास महत्व दिया जाता हैं वही पितृ पक्ष में पितरों को याद किया जाता हैं उनका आभार व्यक्त किया जाता हैं मान्यताओं के मुताबिक पितृ प्रसन्न होने पर जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और जीवन में सुख शांति और समृद्ध प्राप्त होती हैं कब से आरंभ हो रहे पितृ पक्ष, जानिए तिथि और महत्वपितृ पक्ष में प्रियजनों का श्राद्ध और तर्पण करने की विशेष परंपरा है पितृ पक्ष में श्राद्ध करने की भी परंपरा हैं श्राद्ध का अर्थ श्रद्धा से होता हैं पितृ जब आरंभ होते हैं तो पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की जाती हैं पितृ पक्ष में पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता हैं।कब से आरंभ हो रहे पितृ पक्ष, जानिए तिथि और महत्व

जानिए कब से आरंभ हो रहे पितृपक्ष—
वही हिंदू धर्म पंचांग के मुताबिक पितृ पक्ष 20 सिंतबर 2021 दिन सोमवार को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से आरंभ होने जा रहा हैं पितृ पक्ष का समापन 6 अक्टूबर 2021 दिन बुधवार को आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को होगा। इस दिन को आश्विन अमावस्या, बड़मावस और दर्श अमावस्या के नाम से भी जाना जाता हैं साल 2021 में 26 सितंबर को श्राद्ध की तिथि नहीं हैं।कब से आरंभ हो रहे पितृ पक्ष, जानिए तिथि और महत्व

यहां पढ़ें पितृ पक्ष में श्राद्ध की तिथियां—

20 सितंबर 2021, सोमवार: पूर्णिमा श्राद्ध
21 सितंबर 2021, मंगलवार: प्रतिपदा श्राद्ध
22 सितंबर 2021, बुधवार: द्वितीया श्राद्ध
23 सितंबर 2021, बृहस्पतिवार: तृतीया श्राद्ध
24 सितंबर 2021, शुक्रवार: चतुर्थी श्राद्ध
25 सितंबर 2021, शनिवार: पंचमी श्राद्ध
27 सितंबर 2021, सोमवार: षष्ठी श्राद्ध
28 सितंबर 2021, मंगलवार: सप्तमी श्राद्ध
29 सितंबर 2021, बुधवार: अष्टमी श्राद्ध
30 सितंबर 2021, बृहस्पतिवार: नवमी श्राद्ध
1 अक्तूबर 2021, शुक्रवार: दशमी श्राद्ध
2 अक्तूबर 2021, शनिवार: एकादशी श्राद्ध
3 अक्तूबर 2021, रविवार: द्वादशी, सन्यासियों का श्राद्ध, मघा श्राद्ध
4 अक्तूबर 2021, सोमवार: त्रयोदशी श्राद्ध
5 अक्तूबर 2021, मंगलवार: चतुर्दशी श्राद्ध
6 अक्तूबर 2021, बुधवार: अमावस्या श्राद्ध कब से आरंभ हो रहे पितृ पक्ष, जानिए तिथि और महत्व

 

Share this story