मालदीव में दिखा सोफी- जो का रोमांस, देखें तस्वीरें
बॉलीवुड की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ-जेठानी जो और सोफी पिछले काफी दिनों से अपनी शादी को लेकर चर्चा में थे।जहां एक तरफ देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पति निक जोनस के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। तो वही हाल ही में कपल ने सोफी टर्नर जो जोनस की फ्रांस में शादी में भी शिरकत की थी।इस दौरान कुछ तस्वीरें सामने आई थी।जिसमें जोनस परिवार काफी खुश नजर आ रहा था।
इसी के साथ अब लीजिए पीसी के जेठ-जेठानी अपने हनीमून मना रहे है। सोशल मीडिया पर दोनों ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। न्यूलीवेड कपल मालदीव में क्वॉलिटी टाइम बिता रहा है।इसी के साथ सामने आई इन तस्वीरों में जो-सोफी समंदर किनारे खूबसूरत नजारों का एंजॉय कर रहे हैं। फोटो में लाइट पिंक कलर की मोनोकनी में सोफी टर्नर स्टनिंग लग रही हैं।
इस दौरान सोफी और जो की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग फैंस को खूब पसंद आती है। दोनों साथ में परफेक्ट कपल लगते हैं। ये जो-सोफी का दूसरा हनीमून है।फर्स्ट वेडिंग के बाद कपल रोमांटिक वेकेशन के लिए कैलिफॉर्निया गया था। आपको बता दे कि जो-सोफी ने 1 मई ने सीक्रेट वेडिंग की थी। फिर 30 जून को उन्होंने फ्रांस में करीबी लोगों की मौजदूगी में शादी की। पिछले दिनों कपल ने फ्रांस के Chateau de Torreau किले में शादी की।
जिसे लेकर काफी खबरें सामने आई थी।प्रियंका निक की तरह ही हॉलीवुड की ये शादी भी काफी रॉयल थी।अपनी इस शादी में सोफी टर्नर ने खूबसूरत व्हाइट गाउन पहना था। रिपोर्ट के मुताबिक, सोफी का वेडिंग गाउन बनाने में 1050 घंटे तक लगे थे। डिजिटली डिज़ाइन किये गये इसके पैटर्न में 6.50 लाख टांके लगाये गये थे। स्कर्ट के हर पैनल में 50400 क्रिस्टल बीड्स और इतनी ही व्हाइट बीड्स का इस्तेमाल किया गया था। सोफी ने जो वील यानि पर्दा डाला था, उसकी एम्ब्रोडरी में 48 घंटे का वक़्त लगा था।जिसे काफी पसंद किया गया था।