Samachar Nama
×

PF Interest Rate: 6 करोड़ कर्मचारियों को राहत, EPFO ने नहीं घटाई PF की ब्याज दरें….

पीएफ के दायरे में आने वाले देश के करीब 6 करोड़ कर्मचारियों के लिए राहत की खबर आई है। इंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए ब्याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। अब आपको 8.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलता रहेगा। साल 2019-20 में यह ब्याज दरें 8.5
PF Interest Rate: 6 करोड़ कर्मचारियों को राहत, EPFO ने नहीं घटाई PF की ब्याज दरें….

पीएफ के दायरे में आने वाले देश के करीब 6 करोड़ कर्मचारियों के लिए राहत की खबर आई है। इंप्लॉयीज प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए ब्याज दरों में कोई परिवर्तन नहीं किया है। अब आपको 8.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलता रहेगा। साल 2019-20 में यह ब्याज दरें 8.5 प्रतिशत थी। पहले आशंका थी कि पीएफ पर ब्याज दरें घटा दी जाएंगी। लेकिन आज EPFO की सेंट्रल बॉर्ड ऑफ ट्रस्टी की मीटिंग में ब्याज दरों को बरकरार रखने पर फैसला हुआ है।

PF Interest Rate: 6 करोड़ कर्मचारियों को राहत, EPFO ने नहीं घटाई PF की ब्याज दरें….

यह ब्याज दर 2018-19 में 8.65%, 2016-17 में 8.65% और 2017-18 में 8.55% थी। 1999 के बाद ब्याज दर कभी भी 10% के करीब नहीं पहुंची। 2001 के बाद से यह 9.50% के नीचे ही रही है। पिछले सात सालों से यह 8.50% या उससे कम रही है। पिछले साल मार्च में पीएफ पर ब्याज दर 7 साल के निचले स्तर पर चली गई थीं। उस समय 2019-20 के लिए पीएफ पर 8.5 फीसदी की ब्जाज दरों का ऐलान किया गया था।

PF Interest Rate: 6 करोड़ कर्मचारियों को राहत, EPFO ने नहीं घटाई PF की ब्याज दरें….

दिसंबर तिमाही के आंकड़ों पर नजर डालें तो कुल 80.40 लाख नए सदस्य EPFO से जुड़ चुके थे। इस दौरान 29.47 लाख सदस्य निकल गए थे। निकले हुए मेंबर्स में से 7.44 लाख सदस्य फिर से जुड़ गए। देश में 6.44 करोड़ लोग पीएफ के दायरे में है। नियमों के अनुसार, वो कंपनियां जिनके पास 20 से ज्यादा कर्मचारी काम करते हैं और उनकी सैलरी 15 हजार रुपये तक रहती है उनको पीएफ लागू करना होता है।

Share this story