Samachar Nama
×

पेट्रोल और डीजल के भाव में जबरदस्त गिरावट, यहां जाने नई रेट्स

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर असर पडा है। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों शनिवार को कमी दर्ज की गई। पेट्रोल के दाम 27 पैसे तक गिर गए हैं। डीजल की कीमतों में 30 पैसे तक की गिरावट आई है।
पेट्रोल और डीजल के भाव में जबरदस्त गिरावट, यहां जाने नई रेट्स

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच भारत में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर असर पडा है। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों शनिवार को कमी दर्ज की गई। पेट्रोल के दाम शनिवार को देश के प्रमुख शहरों में 27 पैसे तक गिर गए। डीजल की दरों की बता करें तो 30 पैसे तक की गिरावट आई है।

पेट्रोल और डीजल के भाव में जबरदस्त गिरावट, यहां जाने नई रेट्स इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की वेबसाइट अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में आई गिरावट के बाद 74.16 रुपये प्रति लीटर रहा है। डीजल की कीमतें भी 67.31 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर रही है। पेट्रोल के दाम में 27 पैसे और डीजल में 30 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है। बता दें कि तेल वितरण कंपनियां दैनिक आधार पर तेल के दाम की समीक्षा करती है। हर पेट्रोल पंप पर सुबह छह बजे से संशोधित दरें लागू होती हैं।

पेट्रोल और डीजल के भाव में जबरदस्त गिरावट, यहां जाने नई रेट्स

कोलकाता में पेट्रोल का भाव 76.77 रुपये प्रति लीटर रहा।  डीजल का दाम 69.67 रुपये प्रति लीटर पर है। मुंबई में पेट्रोल के भाव घटकर 79.76 रुपये प्रति लीटर पर आ ठहरे हैं। इसके अलावा डीजल की बात करें तो 70.56 रुपये प्रति लीटर के भाव से डीजल की बिक्री हो रही है। चेन्नई में पेट्रोल का दाम 77.03 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।  डीजल की कीमतें 71.11 रुपये प्रति लीटर पर है। चीन में कोरोनावायरय के कारण मांग में कमी की आशंका को देखते हुए शनिवार को ब्रेंट क्रूड की कीमत में 2.43 प्रतिशत की गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड में 60.56 डॉलर प्रति बैरल की दर से बिक रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर असर पडा है। देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों शनिवार को कमी दर्ज की गई। पेट्रोल के दाम 27 पैसे तक गिर गए हैं। डीजल की कीमतों में 30 पैसे तक की गिरावट आई है। पेट्रोल और डीजल के भाव में जबरदस्त गिरावट, यहां जाने नई रेट्स

Share this story