Samachar Nama
×

Payal Ghosh Join RPI: RPI में शामिल हुईं पायल घोष,अनुराग पर लगाया था यौन शोषण का आरोप…

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष ने रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हो गई हैं। पायल घोष के साथ-साथ इस मामले में उनके कानूनी सलाहकार बने वकील नितिन सातपुते को लेकर भी पार्टी की सदस्यता लेने की अटकलें तेज हो गई हैं। जानकारी
Payal Ghosh Join RPI: RPI में शामिल हुईं पायल घोष,अनुराग पर लगाया था यौन शोषण का आरोप…

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली एक्ट्रेस पायल घोष ने रामदास आठवले की पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया में शामिल हो गई हैं। पायल घोष के साथ-साथ इस मामले में उनके कानूनी सलाहकार बने वकील नितिन सातपुते को लेकर भी पार्टी की सदस्यता लेने की अटकलें तेज हो गई हैं।  जानकारी के अनुसार, रामदास आठवले पायल घोष को पार्टी की महिला मोर्चा का उपाध्यक्ष बना सकते हैं। पायल घोष  के आरपीआई का दामन थामने से हर कोई हैरान है।

Payal Ghosh Join RPI: RPI में शामिल हुईं पायल घोष,अनुराग पर लगाया था यौन शोषण का आरोप… पायल के इस पार्टी में शामिल होने को लेकर पिछले कई दिनों से अकटलें लगाई जा रही थी। यौन शोषण के मामले में रामदास ने पायल घोष का काफी साथ दिया है। पायल को न्याय दिलाने के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल से मुलाकात की। गौरतलब है कि पायल घोष ने फिल्ममेकर अनुराग कश्यप पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उस दौरान रामदास आठवले ने उनके लिए न्याय के लिए मांग उठाई थी। पायल घोष का समर्थन करते हुए उन्होंने अनुराग कश्यप की फिल्मों का बहिष्कार करने को लेकर भी बयान दिए थे।

Payal Ghosh Join RPI: RPI में शामिल हुईं पायल घोष,अनुराग पर लगाया था यौन शोषण का आरोप…

इतना ही नहीं एक्ट्रेस पायल को न्याय दिलाने के लिए आठवले ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से राजभवन में मुलाकात की थी। बता दें कि एक्ट्रेस पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर  सैक्सुअल हैरासमेंट का आरोप लगाया था। तब अनुराग कश्यप ने उनके साथ गलत हरकतें की थी। पायल ने कहा कि मैनें अपने करियर को दांव पर लगाया है। जो मेरे साथ हुआ वो किसी के साथ नहीं होना चाहिए।

Read More…
Uddhav Thackery: CM उद्धव ठाकरे का कंगना पर तंज,कहा- मुंबई को बदनाम करने की साजिश….
US Election 2020: अमेरिकी विदेश मंत्री-रक्षा मंत्री का भारत दौरा आज, कई समझौतों पर फैसलों की उम्मीद….

Share this story