Samachar Nama
×

ऐसे खाएंगे फल तो जहर बन जाएगा इसलिए खाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

फल हमारे शरीर के अत्यंत आवश्यक हैं। बहुत से फल खाने से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और अन्य कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। फल विटामिन, मिनरल्स, फाइबर तथा एंटी ऑक्सिडेंट्स से लैस होते हैं जो हमें स्वस्थ्य और स्फूर्ति से पूर्ण रहने में मदद करते हैं। इतना ही
ऐसे खाएंगे फल तो जहर बन जाएगा इसलिए खाने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

फल हमारे शरीर के अत्यंत आवश्यक हैं। बहुत से फल खाने से हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और अन्य कई बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है। फल विटामिन, मिनरल्स, फाइबर तथा एंटी ऑक्सिडेंट्स से लैस होते हैं जो हमें स्वस्थ्य और स्फूर्ति से पूर्ण रहने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं फलों का नियमित रूप से सेवन करने से हम हमारे वज़न घटाने तथा नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है।

परंतु फलों को सही तरह और सही समय पर कहना चाहिए। हम बताते आपको फल खाने का सही तरीका:

फल खाने का सही समय

क्या है फल खाने का समय? सुबह उठते ही खाली पेट (बिना कुछ खाये ) आपको एक फल ज़रूर खाना चाहिए। क्योकि हमारा पेट खाली होता है इसिलए फल के सारे न्यूट्रिएंट्स हमारा शरीर सोक लेता है। खाली पेट हमारा शरीर फल को अच्छे से पचा लेता है और हमारा पेट भी इसे आसानी से प्रोसेस कर लेता है।

लेकिन ध्यान रहे – जिन लोगों को पेट के अलसर या एसिडिटी की शिकायत रहती है उन्हें ये नियम नहीं चाहिए। इतना ही नहीं शिशुओं तथा वृद्धों को जिनका पेट कमज़ोर होता है उन्हें भी खाली पेट फल नहीं खाना चाहिए क्योकि कुछ एसिटिक एसिड होता है जो गैस्ट्रिक एसिड बनाता है जो इनके लिए हानिकारक हो सकता है।

भोजन के बीच

भोजन के बीच में आप अवश्य ही कर सकते हैं फलों का सेवन। फल दो मील्स के बीच का बेहतरीन स्नैक है। इससे हमारा मेटाबॉलइस्म रेट बढ़ता है और ब्लड शुगर स्तर भी नियंत्रित रहता है। दो मील्स के बीच फल खाने से हमारा शरीर फैट स्टोर नहीं करता और भूखा भी नहीं रहता।

फल खाने का सबसे गलत समय

कभी भी भोजन के तुरंत बाद फल ना खाएं। ये गलत धारणा है की भोजन के बाद फल खाने से भोजन पचाने में मदद मिलती है और फल कैलोरीज ब्रेक करने में मदद हैं जबकि फलों में भी कैलोरीज होती हैं और वह भी भोजन की कैलोरीज में बड़ जाती हैं। भोजन के 1 घंटे पहले फल खाएं अन्यथा भोजन के 2 घंटे बाद।

सही मात्रा में खाएं

फलों में अपनी नेचुरल मीठास होती है इसीलिए फलों को नियंत्रित मात्रा में खाएं खासकर वह लोग जिन्हें हाई ब्लड शुगर है। हाई ब्लड शुगर वाले लोग सेब, अनार, स्ट्रॉबैरी, रसबेरी, पीच, पपीता आदि खाएं।

सोने से पहले

यदि आपको सोने से पहले भूक लगे तो आप फल खा सकते हैं। लेकिन सही फल का चुनाव करें, जैसे कीवी फ्रूट, सेब या चेरी। इन फलों में मेलाटोनिन, सेरोटोनिन और ट्रिपटोफन होते हैं जो हमें शांत कर अच्छी नींद देते हैं। सोने से पहले आम या अंगूर न खाएं क्योकि ये फल हमारे दिमाग को उजागर रखते हैं और सोने में अवरोध उत्पन कर सकते हैं।

Share this story