Pawan Kalyan: कोरोना वायरस की चपेट में आए पवन कल्याण, फैंस कर रहे गेट वेल सून के मैसेज
कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आम जनता से लेकर बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। चारों तरफ कोरोना वायरस की वजह से हाहाकार मचा हुआ है। अब इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता पवन कल्याण को भी कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। जैसे अभिनेता पवन कल्याण को पता चला कि वो कोरोना वायरस के शिकार हो गया वैसे ही उन्होंने खुद को अपने घर पर ही होम क्वरंटीन कर लिया है। हाल ही में खबर आई थी कि उनकी राजनीतिक पार्टी के कुछ लोगों और स्टाफ मेंबर्स को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद अभिनेता ने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया लेकिन बाद में जब उनकी जांच की गई तो पता चला कि पवन कल्याण का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। अभिनेता पवन कल्याण की एक तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में तेलुगू अभिनेता पवन कल्याण अपने घर पर हॉस्पिटल बेड पर लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर में आप देख सकते कि अभिनेता पवन कल्याण बिल्कुल उदास लेटे हुए दिखाई दे रहे हैं।
శ్రీ @PawanKalyan గారికి కోవిడ్ పాజిటివ్
ఆయన క్షేమం… కొనసాగుతున్న చికిత్స pic.twitter.com/K5ZNrsdbRv— JanaSena Party (@JanaSenaParty) April 16, 2021
अभिनेता के इस तस्वीर पर लोगों ने चिंता जाहिर की है। साथ ही पवन कल्याण की सेहत को लेकर काफी ज्यादा परेशान है। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर पवन कल्याण को गेट वेल सून जैसे संदेश भी लगातार भेज रहे हैं। अगर हम बात करें अभिनेता पवन कल्याण के काम की तो उनकी हाल ही में रिलीज फिल्म वकील साब इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने 1 हफ्ते में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
Kartik Aaryan: करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस से ब्लैकलिस्ट होते ही कार्तिक आर्यन के करियर पर दिखेगा असर
Actor Vivek dies: तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, इस दिग्गज अभिनेता ने दुनिया को कहा अलविदा