Samachar Nama
×

पौष पूर्णिमा 2019 : 21 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ ही लग रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण

जयपुर। पूर्णिमा के दिन की मान्यता शास्त्रों में बहुत खास है। पूर्णिमा के दिन व्रत किया जाता है व भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। इस बार 21 जनवरी के दिन पौष पूर्णिमा है, इसके साथ ही इस दिन इस साल का पहला चंद्रग्रहण भी लग रहा है। शास्त्रों में पौष माह के
पौष पूर्णिमा 2019 : 21 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ ही लग रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण

जयपुर। पूर्णिमा के दिन की मान्यता शास्त्रों में बहुत खास है। पूर्णिमा के दिन व्रत किया जाता है व भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की जाती है। इस बार 21 जनवरी के दिन पौष पूर्णिमा है, इसके साथ ही इस दिन इस साल का पहला चंद्रग्रहण भी लग रहा है।

पौष पूर्णिमा 2019 : 21 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ ही लग रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण

शास्त्रों में पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा का अधिक महत्व माना गया है। मोक्ष की कामना रखने वालों के लिए पौष पूर्णिमा बेहद खास होती है। पौष पूर्णिमा के लिए मान्यता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ती होती है।

पौष पूर्णिमा 2019 : 21 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ ही लग रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण

पौष पूर्णिमा की तिथि को सूर्य और चंद्रमा का संगम भी कहा जाता है,  क्योंकि पौष का महीना सूर्य देव का महीना माना जाता है तो पूर्णिमा का दिन चंद्रमा की तिथि होती है। जिस कारण से पौष पूर्णिमा के दिन सूर्य और चंद्रमा का संगम माना जाता है।  पौष पूर्णिमा के दिन सूर्य और चंद्रमा दोनों की पूजा की जाती है।

पौष पूर्णिमा 2019 : 21 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ ही लग रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण

पौष पूर्णिमा के दिन सूर्य देव को जल चढाकर व्रत किया जाता है इसमें बगैर नमक का भोजन ग्रहण किया जाता है। सुख, शांति और सम्पत्ति की प्राप्ति के लिए पौष पूर्णिमा के दिन सत्यनारायण का व्रत और पूजा किया जाता है।

पौष पूर्णिमा 2019 : 21 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ ही लग रहा है साल का पहला चंद्रग्रहण

इस बार पौष पूर्णिमा का दिन साल का पहला चंद्रग्रहण भी लग रहा है। जिस कारण से इस पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ जाता है।  भारतीय समयानुसार ये चंद्रग्रहण सुबह 10.11 बजे से शुरू होगा और तकरीबन 1 घंटा यानि 11.12 बजे तक रहेगा। चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा ये केवल अफ्रीका, यूरोप उत्तरी-दक्षिणी अमेरिका और मध्य प्रशांत में ही नज़र आएगा।

Share this story