Samachar Nama
×

Paush amavasya 2021: आज पौष अमावस्या पर जरूर करें ये काम, परेशानियां होंगी दूर

अमावस्या और पूर्णिमा तिथियों को हिंदू धर्म में विशेष माना गया हैं इस दिन स्नान, दान और व्रत का विशेष लाभ मिलता हैं पंचांग के मुताबिक आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि कल दोपहर 12 बजकर 22 मिनट र लगी हैं ऐसे में पौष अमावस्या आज 13 जनवरी दिन बुधवार को होगी।
Paush amavasya 2021: आज पौष अमावस्या पर जरूर करें ये काम, परेशानियां होंगी दूर

अमावस्या और पूर्णिमा तिथियों को हिंदू धर्म में विशेष माना गया हैं इस दिन स्नान, दान और व्रत का विशेष लाभ मिलता हैं पंचांग के मुताबिक आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि कल दोपहर 12 बजकर 22 मिनट र लगी हैं ऐसे में पौष अमावस्या आज 13 जनवरी दिन बुधवार को होगी। इस दिन ही स्नान, दान, पितरों के लिए तर्पण, पिंडदान, श्राद्ध कर्म आदि किए जाएंगे। Paush amavasya 2021: आज पौष अमावस्या पर जरूर करें ये काम, परेशानियां होंगी दूरधार्मिक मान्यताओं के मुताबिक अमावस्या के दिन पितरों के निमित्त श्राद्ध कर्म करने से उनकी आत्माएं तृप्त हो जाती हैं वे पितृ लोक से हमें सुखी जीवन ओर वंश वृद्धि समेत कई आशीष देते हैं। तो आज हम आपको कुछ ऐसे कामों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं तो आइए जानते हैं।Paush amavasya 2021: आज पौष अमावस्या पर जरूर करें ये काम, परेशानियां होंगी दूर

आपको बता दें कि अमावस्या की शाम को अपने घर के ईशान कोण में एक घी का दीपक जलाएं। उसमें केसर डाल दें। ध्यान रहे कि दीपक में गाय के घी का प्रयोग करें और उसमें लाल रंग की बत्ती लगाएं। ऐसा करने से आप पर देवी लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं और आपके जीवन मं धन का अभाव नहीं रहता हैं।Paush amavasya 2021: आज पौष अमावस्या पर जरूर करें ये काम, परेशानियां होंगी दूर

अमावस्या के दिन सुबह नदी या सरोवर में स्नान करें फिर आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिला दें। इससे आपके जीवन की परेशानियों को दूर करने में मदद मिलेगी। इस दिन अपने पितरों का ध्यान करके घर पर गरीबों को भोजन कराएं। स्नान के बाद पितरों को जल दें। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और वे अपने वंश को सुखी जीवन का आशीष देते हैं। Paush amavasya 2021: आज पौष अमावस्या पर जरूर करें ये काम, परेशानियां होंगी दूर

Share this story