Samachar Nama
×

Mythological story: कैसा बना मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू, जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथा

हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन को माता लक्ष्मी का दिन माना जाता हैं और आज शुक्रवार हैं तो आज के दिन हम आपको माता लक्ष्मी से जुड़ी एक पौराणिक कथा बताने जा रहे हैं इस कथा में यह बताया गया हैं कि आखिरी माता लक्ष्मी का वाहन उल्लू कैसे बना। तो आइए जानते हैं
Mythological story: कैसा बना मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू, जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथा

हिंदू धर्म में शुक्रवार के दिन को माता लक्ष्मी का दिन माना जाता हैं और आज शुक्रवार हैं तो आज के दिन हम आपको माता लक्ष्मी से जुड़ी एक पौराणिक कथा बताने जा रहे हैं इस कथा में यह बताया गया हैं कि आखिरी माता लक्ष्मी का वाहन उल्लू कैसे बना। तो आइए जानते हैं मां लक्ष्मी से जुड़ी पौराणिक कथा।Mythological story: कैसा बना मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू, जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के मुताबिक प्राणी जगत की संरचना के बाद माता लक्ष्मी एक दिन सभी देवी देवताओं के साथ पृथ्वी पर विचरण करने गई थी। वहां उन्हें कई पशु पक्षी मिले। मगर ये शु पक्षी उन्हें घुमता देखकर खुश नहीं थे।Mythological story: कैसा बना मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू, जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथा वह सभी इक्ट्ठा होकर उनके पास गए और कहने लगे कि आप हम में से किसी को भी अपना वाहन चुनें और हमें कृतार्थ करें। आप जहां जाना चाहेंगी हम आपको वहां लेकर जाएंगे। सभी देवी देवताओं ने पशु पक्षियों की बात मान ली। सभी ने अपना वाहन चुना। मगर जब माता लक्ष्मी की बारी आई तो वे सोच में पड़ गईं कि वो किसे अपना वाहन चुनें। मां लक्ष्मी जी अपना वाहन चुनती तब तक पशु पक्षियों में लड़ाई होने लगी।Mythological story: कैसा बना मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू, जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथा

माता लक्ष्मी ने उन्हें चुप कराते हुए कहा कि हरसाल कार्तिक अमावस्या के दिन मैं पृथ्वी पर विचरण करने आती हूं। उसी दिन मैं किसी एक को अपना वाहन चुनुंगी। फिर कार्तिक अमावस्या का दिन आया और सभी पशु पक्षी आंखें बिछाए मां का इंतजार करने लगे। Mythological story: कैसा बना मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू, जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथारात के समय लक्ष्मी जी धरती पर पधारी। उन्हें अपनी तेज नजरों से उल्लू ने देख लिया। वो माता लक्ष्मी के पास गया और प्रार्थना की वो उसे ही अपना वाहन चुनें। माता लक्ष्मी ने चारों ओर देखा। मगर उन्हें वहां कोई भी पशु पक्षी नजर नहीं आया। वहां उन्हें उल्लू के अलावा कोई नजर नहीं आया फिर उन्होंने उल्लू को ही अपना वाहन स्वीकार कर लिया।Mythological story: कैसा बना मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू, जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथा

Share this story