Samachar Nama
×

प्रियंका की सगाई पर परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

काफी दिनों तक सुर्खियों में रहने के बाद आखिरकार बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने अमेरिकन बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सगाई कर ली है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीते शनिवार को एक दूसरे के सगाई की और अपने फैंस को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करके इसकी जानकारी दी।
प्रियंका की सगाई पर परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

काफी दिनों तक सुर्खियों में रहने के बाद आखिरकार बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने अमेरिकन बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ सगाई कर ली है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने बीते शनिवार को एक दूसरे के सगाई की और अपने फैंस को सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर करके इसकी जानकारी दी। तमाम खबरों के बाद आखिरकार प्रियंका ने अपने चाहने वालों को फ्यूचर हसबैंड से आॅफिसियली रूबरू करवा दिया है। इसके बाद प्रियंका की कजिन बहन परिणीति चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।प्रियंका की सगाई पर परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

परिणीति निक और प्रियंका की सगाई की गवाह बनी। उन्होंने अपनी बहन को लेकर भावुक पोस्ट लिखा। परिणीति चोपड़ा लिखती है कि, ‘आज मैं जादू और परियों की कहानियों की गवाह बनी। जब हम बच्चे थे, मिमी दीदी और मैं अक्सर ‘घर घर’ खेलते थे। हम लोग ऐसे पेश आते थे मानों शर्मीली दुल्हन हों, हमारे काल्पनिक बच्चे हों और अपने हसबैंड को चाय सर्व करते हुए, ये अजीब है, लेकिन ऐसा इसलिए क्योंकि हमने हमेशा प्यार के जादू पर भरोसा किया और उम्मीद थी कि, हम एक दिन अपने लिए सर्वश्रेष्ठ शख्स ढूंढ लेंगे!’प्रियंका की सगाई पर परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

परिणीति ने आगे लिखा कि, ‘आज नाटक की कोई जरूरत नहीं है। मैं उनके लिए इससे परफेक्ट शख्स के बारे में नहीं सोच सकती। जैसा कि मैंने आज सुबह कहा था कि किसी भी इंसान को जज करने के दो तरीके हो सकते हैं। पहला- उनके साथ यात्रा कीजिए और दूसरा, उनके साथ खाना खाइए। निक, मैंने आपके साथ दोनों काम किए हैं,…और इसलिए मैं जानती हूं कि आप उनके लिए परफेक्ट हैं!! उन्हें प्यार देना, क्योंकि वह आपसे पागलों की तरह प्यार करती हैं। उन्हें प्रोटेक्ट करना, क्योंकि वह मजबूत हैं पर अंदर से मुलायम रूह हैं। मैं आप दोनों को बहुत प्यार करती हूं और हमेशा के लिए शुभकामनाएं देती हूं!!!! रोके की शुभकामनाएं और आने वाली शादी की भी।’प्रियंका की सगाई पर परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

परी के इस पोस्ट के बाद ये साबित हो गया है कि दोनों बहनों के बीच कितनी अच्छी बॉन्डिग हैं। खैर आपको बता दें कि प्रियंका और निक इस साल की आखिर में शादी करने वाले हैं।प्रियंका की सगाई पर परिणीति चोपड़ा ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Share this story