Samachar Nama
×

पैरा-एशियाई खेल (ऊंची कूद) : भारत ने तीनों पदकों पर जमाया कब्जा

भारत को यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल हुई है। भारतीय एथलीटों ने एक ही स्पर्धा में तीनों पदकों पर कब्जा जमाया है। भारतीय एथलीटों ने पुरुषों की ऊंची कूद टी-42/63 स्पर्धा में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। भारत के शरद कुमार ने इस स्पर्धा में गेम रिकॉर्ड
पैरा-एशियाई खेल (ऊंची कूद) : भारत ने तीनों पदकों पर जमाया कब्जा

भारत को यहां जारी पैरा-एशियाई खेलों में गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल हुई है। भारतीय एथलीटों ने एक ही स्पर्धा में तीनों पदकों पर कब्जा जमाया है। भारतीय एथलीटों ने पुरुषों की ऊंची कूद टी-42/63 स्पर्धा में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए।

भारत के शरद कुमार ने इस स्पर्धा में गेम रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा, रियो पैरालम्पिक खेलों के पदक विजेता वरुण सिंह भाटी ने सीजन बेस्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।

इस स्पर्धा का कांस्य पदक रियो पैरालम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले मरियप्पन थंगावेलु ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story

Tags