बॉलीवुड के अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों अपनी कई आने वाली फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं। इसके अलावा वो कई वेबसीरीज में भी दिखाई देने वाले हैं। पंकज त्रिपाठी बॉलीवुड के ऐसे कलाकार हैं जो अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। पंकज त्रिपाठी की शानदार एक्टिंग और कमाल की डायलॉग डिलिवरी के लिए पहचाने जाते हैं। पंकज त्रिपाठी ने अमेजॉन प्राइम वीडियो सीरीज ‘मिर्जापुर’ में कालीन भैया का किरदार निभाया है। जो उनके फैंस को काफी ज्यादा पसंद आया हैं। इतना ही नहीं उनकी फैन फॉलोइंग में भी जबरदस्त इजाफा हुआ है।
अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने हमेशा ही अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने का काम किया है। लेकिन इस वैलेन्टाइंस डे के मौके पर भी पंकज त्रिपाठी बेहद अनोखे अंदाज में अपने फैंस के सामने आए हैं। पंकज त्रिपाठी ने अपने प्यार का संदेश दिया हैं।
पंकज त्रिपाठी ने वैलेंटाइन्स डे के मौके पर अपने फैंस से एक रिक्वेस्ट की हैं। साथ ही फेसबुक पर लिखा कि, वैलेंटाइन डे को लेकर कुछ लोगों ने मैसेज किया है और मेरा ओपिनियन जानना चाहा है। मेरा मानना है कि ये सुहाना मौसम फिजाओं में प्रेम रंग घोलता है। अलग-अलग संस्कृतियों में अलग तरीके से इसे सेलिब्रेट किया जाता है। बचपन से हमने वसंत ऋतु का साहित्य पढ़ा है। आप भी समय निकालिए और पढ़कर देखिए। अज्ञेय, निराला, पंत, रघुवीर सहाय, केदारनाथ सिंह, जायसी और किसने नही लिखा है इस ऋतु पर। इस समय हवाओं, फूलों की छटा को कभी महसूस कर के देखिए। दुनिया प्रेम से चलती है, एक दूसरे के प्रति आस्था, विस्वास, सम्मान और प्रेम समाज को बेहतर बनाता है। इसे नाम चाहे जो भी दीजिए फर्क नही पड़ता।
तो उम्मीद हैं कि पंकज त्रिपाठी के फैंस उनकी इस बात को जरूर याद रखेंगे। पंकज त्रिपाठी की फिल्म लुका छिपी इसी मार्च में रिलीज होने वाली हैं। इसमे उनके अलावा कृति सैनन और कार्तिक आर्यन मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो रणवीर सिंह की ’83 में पंकज त्रिपाठी कोच का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले है।