Samachar Nama
×

जानें कैसी है फिल्म पानीपत,मिले इतने स्टार

बॉलीवुड में फिल्म पानीपत रिलीज हो चुकी है जो कि मराठा और मुगलो की कहानी पर आधारित है।फिल्म में अर्जुन कपूर,संजय दत्त,कृति सेनोन मुख्य भूमिका में है।फिल्म को आशुतोष गोवारिकार ने डायरेक्ट किया है तो वही इस फिल्म को तीन स्टार मिलते है।जिसके मुताबिक फिल्म पैसा वसूल है।
जानें कैसी है फिल्म पानीपत,मिले इतने स्टार

फिल्म-पानीपत

डायरेक्टर-आशुतोष गोवारिकर

स्टारकास्ट-अर्जुन कपूर,कृति सनोन,संजय दत्त,जीनत अमान,पद्मिनी कोल्हपुरे,मोहनिश बहल

स्टार-***जानें कैसी है फिल्म पानीपत,मिले इतने स्टार

डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर की फिल्में हमेशा से ही लीक से हटकर होती है इससे पहले जोधा अकबर,लगान जैसी फिल्मों को निर्देशित कर चुके आशुतोष की फिल्म पानीपत भी भारत का इतिहास बदलने की कहानी पर आधारित है।मराठा और मुगलो के बीच में होने वाली भारत की तीसरी लड़ाई पर आधारित ये फिल्म आखिरकार तमाम दलीलो और आलोचनाएओं को मध्यनजर रखते हुए आज सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है।भारत में अकसर छत्रपति शिवाजी से लेकर पेशवा बाजीराव  की कहानी हर किसी ने सुनी होगी।जिसे अब पर्दें पर भी देखा और सुना जाने लगा है।इस फिल्म में भी उसी का जिक्र किया गया है।जानें कैसी है फिल्म पानीपत,मिले इतने स्टार

किरदार– फिल्म में अर्जुन कपूर ने सदाशिव भाउ का किरदार पेश किया है तो वही विलेन अहमद शाह अब्दाली का रोल संजय दत्त ने निभाया है।इसके अलावा कृति सेनोन ने फिल्म में पार्वती बाई का किरदार प्रस्तुत किया है।वही  एक्टर साहिल सलाथिया, मोहनीश बहल, पद्मिनी कोल्हापुरे, जीनत अमान, विनीता महेश, नवाब शाह, गश्मीर महाजनी, सुहासिनी मुले और अभिषेक निगम ने भी फिल्म में काफी महत्वपूर्ण किरदार प्रस्तुत किये है।जानें कैसी है फिल्म पानीपत,मिले इतने स्टार

परफ़ॉर्मेंस- जैसा कि हम सभी जानते है फिल्म की कहानी तो किसी ना किसी जगह सुनी पढ़ी जा सकती है लेकिन इसे अपनी आंखो से देखने का जरिया सिर्फ एक फिल्म ही रह जाती है जिसमें स्टार्स की परफ़ॉर्मेंस पर ये पूरी फिल्म टिकी है।फिल्म में अर्जुन का किरदार ट्रेलर आने के साथ ही रणवीर सिंह के पेशवा बाजीराव के किरदास से कॉपी किया बताया जा रहा था।हालांकि ऐसा नहीं है।जहां अर्जुन की परफॉर्मेंस पर हर किसी को शक था वही ये कहना भी लाजमी होगा कि अर्जुन ने पूरी तरह से फिल्म पर अपनी मेहनत दिखायी है।जी हां फिल्म में अपने एक शूरवीर योद्धा का किरदार  में अर्जुन को पसंद किया जा रहा है।हालांकि बीच बीच में उनके एक्शन मात खा जाते है।जिस तरह से रोमांटिक सीन और वही अपने दुश्मन का सामना करने पर जो विद्रोह अर्जुन की आंखो में दिखना चाहिए था वो उससे दूर हो जाते है लेकिन ये फिल्म को ना देखने का कारण कतई नहीं बन सकता है।जानें कैसी है फिल्म पानीपत,मिले इतने स्टार

इसके अलावा कृति सेनोन कही ना कही अपने किरदार से न्याय करती नजर आई। पार्वती बाई के किरदार में उनका लुक, उनकी अदाएं और उनकी एक्टिंग कमाल की है।इसके अलावा फिल्म के गाने और साज श्रंगार में कृति को काफी पसंद किया गया।अब क्योंकि इन फिल्मो में विलेन का किरदार भी काफी काम का होता है जिस पर एक तरह से फिल्म टिकी होती है इस करिदार में बॉलीवुड के खलनायाक संजय दत्त को कास्ट करने का फैसला कही ना कही सही होता नजर आ रहा है।जिसमें संजय दत्त ने अपने बल और अपने शरीर के साथ इस किरदार में पूरी जान लगा दी।इस किरदार को काफी पसंद किया गया।वही उनकी तारीफें भी की जा रही है।जानें कैसी है फिल्म पानीपत,मिले इतने स्टार

फिल्म के गाने दर्शको को काफी लुभा रहे है वही क्योंकि अब ये आशुतोष गोवारिकर की फिल्म है जिसमें हर एक चीज का परफेक्ट होना बनता है।फिल्म के बीच-बीच में चलने वाला म्यूजिक कही ना कही दर्शक को इस फिल्म में डूबो देने के काम आता है तो वही दूसरी तरफ इस फिल्म में कॉस्ट्यूम्स भी काफी पसंद किये गये।फिल्म की सिनेमेटोग्राफी से जैसी उम्मीद थी वही है।तो वही फिल्म के डायलॉग्स पर भी काफी काम किया जाना सफल साबित हो रहा है।जानें कैसी है फिल्म पानीपत,मिले इतने स्टार

बॉलीवुड में फिल्म पानीपत रिलीज हो चुकी है जो कि मराठा और मुगलो की कहानी पर आधारित है।फिल्म में अर्जुन कपूर,संजय दत्त,कृति सेनोन मुख्य भूमिका में है।फिल्म को आशुतोष गोवारिकार ने डायरेक्ट किया है तो वही इस फिल्म को तीन स्टार मिलते है।जिसके मुताबिक फिल्म पैसा वसूल है। जानें कैसी है फिल्म पानीपत,मिले इतने स्टार

Share this story