जयपुर। हाथ की रेखा के आधार पर जीवन में भविष्य के बारे में कई बातों का निर्णय लिया जाता है। हाथ में बनने वाले उभार का जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। हस्त रेखा में माना जाता है कि जिस पर्वत पर जितने उभार होता है उस ग्रह का प्रभाव जीवन में इतना अच्छा पड़ता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि हाथ में अगर चन्द्र पर्वत से शुरु हो कर कोई रेखा अगर अनामिका तक जाती हैं तो ऐसे में व्यक्ति को जीवन में कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक हो जाता है।
- हाथ में ऐसी रेखा होने से व्यक्ति जीवन में संदेह से भरा रहता है। ऐसे व्यक्ति का जीवन में कई बार परिवर्तन होते हैं।
- हाथ में चन्द्रस्थान पर भाग्य-रेखा के साथ जा रही है तो ऐसे लोगो को अपने जीवन में सुख मिलता है।
- हाथ में सूर्य रेखा के चन्द्र पर्वत से निकलने से ऐसे लोग जीवन में अपने मित्रों की सहायता से जीवन में आगे बढते हैं। इसके साथ ही करियर में आगे बढते हैं। ऐसा हस्त रेखा वाले व्यक्ति वालों का भाग्य का सितारा बुलंदी पर रहता है लेकिन ये सब इनको दूसरों की मद्द से प्राप्त होती हैं।
- हाथ में भाग्य-रेखा के साथ मस्तिष्क रेखा भी अच्छी और स्पष्ट है तो व्यक्ति को जीवन में हमेशा आसानी से सफलता मिलती है व आकर्षक व्यक्तित्व प्राप्त होता है।
- हाथ में सूर्य रेखा चन्द्र पर्वत से शुरु होने पर व्यक्ति की किस्मत हमेशा साथ देती है इसके साथ ही इनको जीवन में आगे बढने के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पडता है।