Samachar Nama
×

भारत में बनेगी उड़ने वाली कार, 12500 फीट की ऊंचाई तक भरेगी उड़ान

उड़ने वाले कार खरीदने की बाट जोह रहे लोगों का सपना अब सच होने जा रहा है। कंपनी PAL-V ने भारत में उड़ने वाली कार बनाने का ऐलान किया है। गुजरात में ऐसी कार का निर्माण करने वाली है। कंपनी को 100 कारों का एडवांस ऑर्डर भी मिल चुका है।
भारत में बनेगी उड़ने वाली कार, 12500 फीट की ऊंचाई तक भरेगी उड़ान

आसमान में उड़ने वाले कारें अब भारत में भी जल्द देखने को मिलेगी। मेक-इन-इंडिया के नाम से ये कारें दर्ज होगी। उड़ने वाली कार बनाने वाली कंपनी PAL-V ने ऐलान किया है कि गुजरात में वो अपनी कार का निर्माण करने वाली है। उड़ने वाली कार का कंपनी ने साल 2018 के जिनेवा इंटरनेशनल मोटर शो में पेश किया था। इसके बाद भारत में ऐसी कारों को उतारने के लिए कंपनी की योजना हैं। यह कार तीन मिनट तक दौड़ते हुए उड़ती कार में तब्दील हो जाएगी।

भारत में बनेगी उड़ने वाली कार, 12500 फीट की ऊंचाई तक भरेगी उड़ान

कंपनी हेलीकॉप्टर के मैकेनिज्म पर आधारित कारों को 2021 तक शुरू करने जा रही है। ऐसे में कंपनी को 100 कारों का एडवांस ऑर्डर भी मिल चुका है। उड़ने वाली कारों को अमेरिका और यूरोपीये देशों में निर्यात किया जाना है। कंपनी का कहना है कि कुछ कारें फिल्मी सेक्टर के लिए भी बनाई जाएगी। उड़ने वाली ये कारें तीन पहियों से लैस है। इस कार की कीमत 4.3 करो़ड़ रुपये तक हो सकती है। इस कार का प्रोडक्शन शुरू हो चुका है। ऐसे में साल 2021 में कंपनी की पहली  कार की डिलीवरी तक शुरू हो जाएगी।

भारत में बनेगी उड़ने वाली कार, 12500 फीट की ऊंचाई तक भरेगी उड़ान

कार के अंदरुनी पार्ट्स टाइटेनियम और एलुमनियम के बने होंगे और बॉडी कार्बन फाइबर की रहेगी। कार को आसमां से टेकऑफ करने के लिए 165 मीटर स्थान की आवश्यकता होगी। इसका वजन 680 किलोग्राम होगा। यह कार आसमां में 12500 फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकेगी।

Read More…

अब Maruti Vitara Brezza Manual भी माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से होगी लैस

2020 Hyundai Kona Electric अब फुल चार्जिंग पर चलेगी 484 किलोमीटर, ड्राइव रेंज में किया इजाफा

कंपनी का कहना है कि गेसोलीन की मदद से कार का संचालन किया जाता है। कार की अधिकतम रफ्तार 322 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से है। आसमान में उड़ने के अलावा यह कार सड़क पर भी 180 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी। कार का इंजन 230hp 4-सिलेंडर से युक्त है। कार में दो जने आराम से बैठकर उड़ान भर सकते हैं।

उड़ने वाले कार खरीदने की बाट जोह रहे लोगों का सपना अब सच होने जा रहा है। कंपनी PAL-V ने भारत में उड़ने वाली कार बनाने का ऐलान किया है। गुजरात में ऐसी कार का निर्माण करने वाली है। कंपनी को 100 कारों का एडवांस ऑर्डर भी मिल चुका है। भारत में बनेगी उड़ने वाली कार, 12500 फीट की ऊंचाई तक भरेगी उड़ान

Share this story