पाक के कप्तान सरफराज अहमद की पत्नी ने बताया उस भारतीय का नाम जिसका फैन हैं पूरा पाकिस्तान
जयपुर. रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का सुपर 4 का मुकाबला खेला गया था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने एक बार फिर से पाकिस्तान को हरा दिया है। टीम इंडिया ने इस मैच में नौ विकेट से जीत दर्ज की है। इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से जीत के हीरो शिखर धवन रहे है। शिखर धवन ने 114 रन बनाए थे। इसके साथ ही अपना वनडे करियर का 15 वां शतक पूरा किया है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद की पत्नी ने धोनी को लेकर एक खुलासा किया है। जी हां सरफराज अहमद की पत्नी का मानना है कि पाकिस्तान में भारत के पूर्व कप्तान धोनी के काफी फैंस है। सरफराज की पत्नी सैयदा खुद भी धोनी की फैंन है।
उन्होंने सरफराज के कप्तान बनने पर कहा था कि उनके पति ने धोनी से बहुत कुछ सीखा हैं, धोनी बहुत अच्छे इंसान हैं, उन्हें सिर्फ भारत ही नहीं पाकिस्तान के लोग भी उनकी उपलब्धियो की वजह से पसंद करते हैं।
पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद की पत्नी सैयदा ने कहा है कि धोनी एक लीविंग लीजेंड हैं। उनके खाते में हर एक ट्रॉफी है, जिसके लिए उन्होंने मेहनत की। मेरे पति सरफराज ने धोनी से कई अच्छाइयां ग्रहण की हैं। धोनी की पत्नी साक्षी काफी लोकप्रिय हैं और मैं भी उनका आदर करती हूं।
इसके साथ ही सैयदा ने बताया कि वह धोनी के लिए लकी चार्म हैं। मुझे नहीं पता कि जब साक्षी से मिलने का मौका मिला तो उनसे क्या बात करूंगी। शायद उन्हें देखने के बाद मैं एकदम शांत रहूं धोनी को सिर्फ भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी काफी पसंद किया जाता हैंं।