Samachar Nama
×

पाकिस्तान ने बॉलीवुड के कपूर परिवार को लेकर ले ​लिया ये बड़ा फैसला

बॉलीवुड का मशहूर कपूर खानदान अपनी शान के लिए जाना जाता है। ये बॉलीवुड का एक ऐसा परिवार है जिसने बॉलीवुड को एक से एक बेहतरीन कलाकार दिए हैं। हाल ही कपूर खान को लेकर एक बड़ी खबर आई हैै। आपको बता दें कि कपूर खानदान का पुश्तैनी मकान पाकिस्तान के पेशावर में है। अब
पाकिस्तान ने बॉलीवुड के कपूर परिवार को लेकर ले ​लिया ये बड़ा फैसला

बॉलीवुड का मशहूर कपूर खानदान अपनी शान के लिए जाना जाता है। ये बॉलीवुड का एक ऐसा परिवार है​ जिसने बॉलीवुड को एक से एक बेहतरीन कलाकार दिए हैं। हाल ही कपूर खान को लेकर एक बड़ी खबर आई हैै। आपको बता दें कि कपूर खानदान का पुश्तैनी मकान पाकिस्तान के पेशावर में है। अब इस घर पर पाकिस्तान की सरकार ने एक फैसला लिया है। वो ये है कि पाकिस्तान सरकार कपूर खानदान के पुश्तैनी घर को म्यूजियम में बदलेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ऋषि कपूर ने पेशावर के किस्सा ख्वानी बाजार स्थित अपने पुश्तैनी घर को म्यूजियम में बदलने का अनुरोध पाक सरकार से किया था।पाकिस्तान ने बॉलीवुड के कपूर परिवार को लेकर ले ​लिया ये बड़ा फैसला

विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि, हमें ऋषि कपूर ने फोन किया था। उन्होंने अपने पेशावर स्थित घर को किसी संस्थान या म्यूजियम में बदलने की गुजारिश की थी। हमने इस मांग को स्वीकार कर लिया है।पाकिस्तान ने बॉलीवुड के कपूर परिवार को लेकर ले ​लिया ये बड़ा फैसला

पाक के गृहमंत्री शहरयार खान अफरीदी ने कहा कि, हमने ऋषि कपूर की मांग पर सकारात्मक जवाब दिया। अब केंद्र और राज्य की सरकार मिलकर इस पर काम कर रही हैं, जल्द ही इस घर को म्यूजियम में बदल दिया जाएगा।पाकिस्तान ने बॉलीवुड के कपूर परिवार को लेकर ले ​लिया ये बड़ा फैसला

बता दें कि कपूर खानदान की किस्सा ख्वानी में स्थित कपूर हवेली को मशहूर और दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर के पिता बसेश्वरनाथ कपूर ने बनवाई थी। पृथ्वीराज कपूर के बेटे राज कपूर का जन्म भी पेशावर में हुआ था। 1947 में विभाजन के समय कपूर परिवार पेशावर छोड़कर भारत आ गया था।पाकिस्तान ने बॉलीवुड के कपूर परिवार को लेकर ले ​लिया ये बड़ा फैसला

Share this story