Samachar Nama
×

रानी पद्मावती पधार रही हैं…कल सूर्योदय के साथ

काफी दिनों से सुर्खियों में बनी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पद्मावती का पहल लुक कल रिलीज किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने सोश मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए दिया। रणवीर ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि, रानी पद्मावती पधार रही हैं…कल सूर्योदय के
रानी पद्मावती पधार रही हैं…कल सूर्योदय के साथ

काफी दिनों से सुर्खियों में बनी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की पद्मावती का पहल लुक कल रिलीज किया जाएगा। इस बात की जानकारी खुद अभिनेता रणवीर सिंह ने अपने सोश मीडिया अकाउंट से शेयर करते हुए दिया। रणवीर ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि, रानी पद्मावती पधार रही हैं…कल सूर्योदय के साथ। रणवीर के इस पोस्ट से ऐसा अंदाज लगाया जा रहा है कि कल सुबह पद्मावती का पहला लुक जारी हो सकता है।

इस फिल्म में दीपिका, रणवीर के अलावा शाहिद कपूर भी मुख्य भूमिका में है। जिसमें रानी पद्मावती का किरदार दीपिका निभा रही है वहीं अलाउद्दीन खिलजी का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं जो रानी की रूप पर मोहित हो जाता है। वहीं शाहिद कपूर इस फिल्म राजा रतन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं। अलाउद्दीन रानी पर पद्मावती पर मोहित ​था और उसने उन्हें हासिल करने के लिए चित्तौड़गढ़ पर हमला कर दिया था। हालांकि वह रानी के जीते जी ऐसा करने में कामयाब नहीं हुआ।

फिल्म को लेकर कुछ संगघटनों ने विवाद भी किया था उनका कहना था कि इससे रानी पद्मावती के चरित्र के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं वहीं ​फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली का कहना था कि इस कहानी में कुछ भी ऐसा नहीं। हालांकि लाख कहने के बाद भी कुछ लोगों ने उन पर हमला बोल दिया था। जिसके बाद से इसकी शूटिंग मुंबई हो रही है।

Share this story