OTT : इस हफ्ते नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी ये वेब सीरीज और फिल्मे
नेटफ्लिक्स दुनिया का सबसे चर्चित ओटीटी प्लेटफार्म में से एक है। लॉक डाउन के बाद से इस प्लेटफार्म को भारत में भी काफी प्यार मिला है। हर हफ्ते नेटफ्लिक्स पर पूरी दुनिया में कई जबरदस्त वेब सीरीज और फिल्मे रिलीज की जाती रही है जिसको दर्शको का काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। तो चलिए आपको बताते है फ़रवरी के आखिरी हफ्ते में आपको कौनसी वेब सीरीज और वेब सीरीज देखने को मिलने वाली है।
23 Feb 21 | Pele’ |
24 Feb 21 | Ginny and Georgia |
24 Feb 21 | Canine Intervention |
26 Feb 21 | The Girl on the Train |
26 Feb 21 | Crazy About Her |
3 March 21 | Moxie |
19 March 21 | Sky Rojo |
Coming Soon | We Can Be Heroes |
Pelé
दुनिया के सबसे बेहतरीन फुटबॉलर में से एक Pelé की जिंदगी पर आधारित इस डाक्यूमेंट्री फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। बेन निकोलस , डेविड ट्रीहॉर्न के निर्देशन बने इस शो को लेकर काफी चर्चा है। इस शो को 23 फ़रवरी को रिलीज किया जाएगा।
Crazy About Her
इस फिल्म को लेकर काफी वक्त से काफी जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म का निर्देशन Dani de la Orden ने किया है। वही अल्वारो सर्वेंट्स , लुइस ज़हरा , सुसना अबैतुअ जैसे कलाकार इस फिल्म ने नज़र आने वाले है। इस फिल्म को 26 फ़रवरी को रिलीज किया जाएगा।
The Girl on the Train
परिणीति चोपड़ा की इस फिल्म को लेकर काफी जबरदस्त बज बना हुआ है। इस फिल्म से काफी लम्बे वक्त के बाद परिणीति फिल्मो में वापसी कर रही है। ये फिल्म एक थिलर होने वाली है। इस फिल्म को 26 फ़रवरी को रिलीज किया जाएगा।