Samachar Nama
×

Oscars 2018: आॅस्कर की रेस से बाहर हुई राजकुमार राव की विवादित फिल्म न्यूटन

राजकुमार राव की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म न्यूटन को भारत की तरफ से आॅस्कर भेजे जानें की खबर आ रही थी। राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ इस साल भारत की ओर से ऑस्कर के लिए फॉरन लैंग्वेज की फिल्म कैटिगरी में नॉमिनेट की गई थी। लेकिन अब यह फिल्म इस रेस से बाहर हो
Oscars 2018: आॅस्कर की रेस से बाहर हुई राजकुमार राव की विवादित फिल्म न्यूटन

राजकुमार राव की पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म न्यूटन को भारत की तरफ से आॅस्कर भेजे जानें की खबर आ रही थी। राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ इस साल भारत की ओर से ऑस्कर के लिए फॉरन लैंग्वेज की फिल्म कैटिगरी में नॉमिनेट की गई थी। लेकिन अब यह फिल्म इस रेस से बाहर हो चुकी है। इस बात की जानकारी आॅस्कर ट्वीटर हैंडल से दी गई। ऑस्कर के ट्विटर हैंडल से उन 9 फिल्मों की लिस्ट जारी की गई है, जो अकादमी अवॉर्ड्स की लिस्ट में जगह बना पाने में सफल रही हैं। ट्वीट में लिखा गया है, ‘#Oscars90 news: फॉरन लैंग्वेज फिल्म अवॉर्ड की लिस्ट में ये 9 फिल्मों के नाम हैं। इनमें से कितनी आपने देखी हैं?’

ये फिल्में हैं लिस्ट में

Chile, “A Fantastic Woman,” Sebastián Lelio, director;

Germany, “In the Fade,” Fatih Akin, director;

Hungary, “On Body and Soul,” Ildikó Enyedi, director;

Israel, “Foxtrot,” Samuel Maoz, director;

Lebanon, “The Insult,” Ziad Doueiri, director;

Russia, “Loveless,” Andrey Zvyagintsev, director;

Senegal, “Félicité,” Alain Gomis, director;

South Africa, “The Wound,” John Trengove, director;

Sweden, “The Square,” Ruben Östlund, director.

कम बजट की फिल्म न्यूटन को दर्शकों के साथ मनोंरजन से जुड़े हर शख्स से काफी सराहना की थी।

विवादों में थी फिल्म
बताया जा रहा है कि यह फिल्म सीक्रेट बैलट की कापी है। इसके अलावा फिल्म का पोस्टर भी सत्यजीत रे की 1990 में आई गणेशत्रु के पोस्टर से मिलता जुलता बताया गया था।

Share this story