Samachar Nama
×

ऑस्कर समारोह के रेड कार्पेट पर छाईं प्रियंका और लिटिल स्टार सनी

लॉस ऐंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में रविवार रात (भारत में सुबह) शुरू हो चुका है 89वां ऑस्कर अवार्ड समारोह। इसके रेड कार्पेट पर कई हस्तियां अपने स्टाइलिश लुक में नजर आईं। वहीं प्रियंका चौपड़ा ने एक बार फिर अपने लुक से सबको अपनी ओर आकर्षित किया। इससे पहले प्रियंका गोल्डन ग्लोब्स और पीपल्स चॉइस अवॉर्ड
ऑस्कर समारोह के रेड कार्पेट पर छाईं प्रियंका और लिटिल स्टार सनी

लॉस ऐंजेलिस के डॉल्बी थिएटर में रविवार रात (भारत में सुबह) शुरू हो चुका है 89वां ऑस्कर अवार्ड समारोह। इसके रेड कार्पेट पर कई हस्तियां अपने स्टाइलिश लुक में नजर आईं। वहीं प्रियंका चौपड़ा ने एक बार फिर अपने लुक से सबको अपनी ओर आकर्षित किया। इससे पहले प्रियंका गोल्डन ग्लोब्स और पीपल्स चॉइस अवॉर्ड में भी अपनी धमाकेदार एंट्री दर्ज करवा चुकी हैं।

रेड कार्पेट पर फिर दिखे देसी गर्ल के जलवे :-
हॉलीवुड में अपनी पारी शुरू कर चुकी प्रियंका रेड कार्पेट पर राल्फ एंड रूसो के सिल्वर गाउन में पहुंची जिसे उन्होने बिना किसी ज्वैलरी के सिर्फ ईयारिंग के साथ पेयर किया। उन्होने हाथों में भी सिल्वर हैंडकफ पहने। प्रियंका इसमें काफी खूबसूरत लग रही थीं। एक दिन पहले वो ऑस्कर की कॉकटेल पार्टी में भी पहुंची थी। पिछले साल ऑस्कर में प्रियंका ने अपना डेब्यू किया था जहां वो लेबनानी डिजाइनर जुहैर मुराद का डिजाइन किया सफेद गाउन नहना था। वह ड्रेस गूगल पर ऑस्कर में 7वीं सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली ड्रेस बनी थी।

ऑस्कर समारोह के रेड कार्पेट पर छाईं प्रियंका और लिटिल स्टार सनी
priyanka at oscar

8 साल के सनी ने भी जीता दिल :-
प्रियंका के अलवा किसी और पर भी सबकी नजरें टिकी, और वह हैं भारत के लिटिल स्टार सनी पवार। सनी ने फिल्म लॉयन में देव पटेल की बचपन की भूमिका निभाई थी। 8 साल के सनी रेड कार्पेट पर मीडिया से बात करते समय काफी कॉन्फिडेंट नजर आए। उन्होने मीडिया को बताया कि उन्हें यहां आकर बहुत खुशी हो रही है। फेवरेट बॉलीवुड फिल्म के बारे में पूछने पर उन्होने बताया कि उन्हें रितिक की फिल्म कृष बहुत पसंद है। हॉलीवुड के कई बडे सितारे भी उनसे मिलने के लि उत्साहित नजर आए।

ऑस्कर समारोह के रेड कार्पेट पर छाईं प्रियंका और लिटिल स्टार सनी
sunny at oscar

मां का हाथ थामे पहुंचे देव पटेल :-
भारतीय मूल के स्लमडॉग मिलिनेयर फेम एक्टर देव पटेल यहां अपनी मां के साथ पहुंचे। देव पहली बार ऑस्कर में किसी कैटेगरी के लिए नॉमिनेट हुए। उन्हें फिल्म लॉयन के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए नॉमिनेट किया गया था लेकिन इस श्रेणी में फिल्म मूनलाइट के एक्टर महेर्शाला अली विजेता रहे। इसके साथ ही महेर्शाला ऑस्कर पाने वाले पहले मुस्लिम एक्टर बन गए हैं।

ऑस्कर समारोह के रेड कार्पेट पर छाईं प्रियंका और लिटिल स्टार सनी
dev patel with his mother

गौरतलब है कि अब तक पांच बार भारत ऑस्कर अपने नाम कर चुका है। मेहबूब खान की फिल्म मदर इंडिया ऑस्कर के लिए नॉमिनेट होने वाली पहली भारतीय फिल्म थी। इसके 25 साल बाद 1983 में रिचर्ड एटेनबरो की फिल्म गांधी के लिए भारत को पहला ऑस्कर अवॉर्ड मिला था।

Share this story