Oppo R19 स्मार्टफोन में पॉप-अप कैमरा हो सकता हैं, जानिये इसके बारे में
ओप्पो अपना जल्द ही नया स्मार्टफोन लाँच कर सकती हैं। खबर आ रही है कि ओप्पो का आने वाला फोन ओप्पो आर19 होगा। इस फोन में पाॅप अप कैमरा दिया जा सकता हैं। इस फोन की डिजाइन भी खास दी जा सकती हैं। बताया जा रहा है कि इस फोन के रियर में फिंगर प्रिंट सेंसर नहीं दिया जायेगा, जबकि फोन के स्क्रीन में फिगर प्रिंट सेंसर दिया जा सकता हैं। खबरो के अनुसार इस फोन में नाॅच नहीं दिया जायेगा और इस फोन का कैमरा स्लाइडर वाला हो सकता हैं।
एक नई खबर के अनुसार इस फोन में फैक्ट्री मोल्ड डेटा पर आधारित हो सकती हैं। इस फोन के उपरी हिस्से पर मध्य में सलाइडर से कैमरा बाहर आयेगा। यह भी कहा जा रहा है कि इस फोन ओलेड डिस्प्ले हो सकता हैं। आज कल ज्यादात्तर फोन में नाॅच की छुट्टी कर दी हैं। यह अभी तक फ्लैगशिप फोन में ही हो पाया हैं। इस फोन के बारे में अभी तक कोई ज्यादा जानकारी सामने नही आयी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस फोन का कैमरा बहुत दमदार हो सकता हैं। जिससे की आप फोटोग्राफी का आंनद उठा सकते हो।
इस फोन की स्टोरेज को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नही आयी हैं। अभी तक ये भी सामने नही आया है कि इस फोन को भारत में कब लाँच किया जायेगा। इसकी कीमत को भी लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ हैं। आपको जानकारी के लिए बता दे कि Oppo Find X में भी स्लाइड कैमरा डिज़ाइन दिया गया था।