Samachar Nama
×

सिर्फ एक कटोरी दही का सेवन देता है सेहत और सुंदरता का वरदान

दही का सेवन कई बीमारियों की चपेट में आने से आपको बचाता है। इसका प्रतिदिन सेवन करने से आपको अपने शारिरिक और मानसिक स्वास्थ से जुडे कई लाभ देखने को मिलते हैं। हाल ही में किए गए शोध से भी यह स्पष्ट हो चुका है कि दही के सेवन से आपको आंतों और पेट से
सिर्फ एक कटोरी दही का सेवन देता है सेहत और सुंदरता का वरदान

दही का सेवन कई बीमारियों की चपेट में आने से आपको बचाता है। इसका प्रतिदिन सेवन करने से आपको अपने शारिरिक और मानसिक स्वास्थ से जुडे कई लाभ देखने को मिलते हैं। हाल ही में किए गए शोध से भी यह स्पष्ट हो चुका है कि दही के सेवन से आपको आंतों और पेट से जुड़ी बीमारियां नहीं होती हैं। जानकारी के लिए बात दें कि दही में पाया जाने वाला कैल्शियम हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इतना ही नहीं दोपहर के भोजन के समय सिर्फ एक कटोरी दही के नियमित सेवन से आपको अपने शरीर में कई बदलाव महसूस करने को मिलेगा। इसके अलावा भी दही का सेवन आपको कई फायदे देता है।

पाचन क्रिया

दही का सेवन आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त करने के लिए बहुत फायदेमंद है। क्योंकि अगर पाचन क्रिया ही टीक ना हो तो आप विभिन्न प्रकार की बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। हालंकि कई शोध से साबित हो चुका है कि दही का सेवन से पेट में होने वाले इन्फेक्शन को होने से रोकता है।

मुंह के छाले

दही की मलाई को मुंह के छालों पर लगाने से काफी राहत मिलती है। ऐसा आप दिन में दो-तीन बार कर सकते हैं या फिर आप चाहें तो दही और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर भी लगा सकते हैं। इससे आपको जल्द ही आराम मिलेगा।

मोटापा

दही में पाया जाने वाले कैल्शियम से आपके शरीर में बढती चर्बी को रोकने में मदद मिलती है। डॉक्टर भी मोटापे से परेशान लोगों को दही के सेवन की सलाह जरूर देते हैं। बता दें कि सभी एथलीट नियमित रूप से दही का सेवन जरूर करते हैं क्योंकि इससे उनका वजन नियंत्रित रहता है।

हृदय रोग

दही के सेवन से हृदय रोग, हाई ब्लड प्रेशर और गुर्दों के रोगों पर रोक लगती है। फैट रहित दही खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करता है। बता दें कि कोलेस्ट्रॉल की अधिक मात्रा खून के प्रवाह को प्रभावित करती है जिससे हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा बना रहता है।

हड्डीयों की समस्या

दांतों और हड्डियों की समस्या से राहत पाने के लिए दही का सेवन बहुत अहम बताया गया है। हालांकि सभी डेयरी उत्पाद ही शरीर के लिए अच्छे होते हैं लेकिन दही में भरपूर मात्रा में पाया जाने कैल्शियम और फॉस्फोरस हड्डियों और दांतों को मजबूती देने में बहुत महत्वपूर्ण होता है।

भूख

अगर आपको या बच्चों को कम भूख लगती है तो ऐसे में दही का सेवन उसके लिए फायदेमंद साबित होगा। चाहे बच्चा हो या फिर बढ़ा, दही के सेवन से सभी की भूख की समस्या लगभग खत्म हो जाती है। इसी के साथ व्यक्ति को पहले से ज्यादा भूख लगने लगती है।

तनाव

बढती व्यस्तता के कारम तनाव की समस्या आज कल आम हो गई है। बता दें कि दही का सेवन तनाव के स्तर को काफी हद तक कम करता है। इसके सेवन का सीधा संबंध दिमाग से होता है। दही खाने वालों को  को आमतौर पर तनाव की शिकायत बहुत कम होती है। यही कारण है कि विशेषज्ञ रोजाना दही खाने की सलाह देते हैं।

अनिद्रा

अगर आपको रात में नींद की समस्या का सामना करना पडता है तो दही का सेवन जरूर करें। इतना ही नहीं अनिद्रा की समस्या से पीडित व्यक्तियों को दही में प्याज मिलाकर खाना चाहिए। आप चाहें तो छाछ का सेवन भी कर सकते हैं।

बालों की सुंदरता

बालों की सुंदर और सिल्की बनाए रखने के लिए दही या छाछ से बालों को धोएं। इससे जल्द फायदा देखने को मिलता है। साथ ही आप चाहें तो नहाने से पहले बालों में दही से अच्छी मालिश करनी चाहिए। इससे खुश्की या रूसी की समस्या दूर हो जाती है।

Share this story