वनप्लस 6, वनप्लस 6 टी को नया OxygenOS अपडेट मिलना शुरू, देखने को मिलेंगे ये बदलाव
जयपुर। OnePlus 6 और OnePlus 6T उपयोगकर्ताओं को नए सॉफ़्टवेयर अपडेट प्राप्त हो रहे हैं। जिनमें अगस्त 2019 Android सुरक्षा पैच भी शामिल हैं। अपडेट में सामान्य बग फिक्स और सुधार, हिडन स्पेस में नया पासवर्ड सेटिंग और एक इमर्सिव गेमिंग अनुभव के लिए नया फेनेटिक मोड भी शामिल किया गया है। ये अपडेट चरणबद्ध तरीके से जारी किए जा रहे है। जिसकी सूचना आपको एक पूश नोटिफिकेशन के माध्यम से पता चल जायेगी। अगर आप इसका इंतजार नहीं कर सकते तो इसे मैन्यूअल रूप से सिस्टम सेटिंग में जाकर जांच कर सकतें हैं। OnePlus 6T यूजर्स को OxygenOS 9.0.16 अपडेट मिल रहा है, जबकि OnePlus 6 यूजर्स को OxygenOS 9.0.1 अपडेट मिल रहा है। कंपनी का कहना है कि इसे ओवर-द-एयर (OTA) रोलआउट किया जा रहा है। इसलिये शुरूआत में यह कम यूजर्स के पास पहुंचेगा। और इसके कुछ दिनों बाद इसे व्यापक रूप से रोलआउट कर दिया जायेगा। चैंज के अनुसार, OxygenOS 9.0.16 और OxygenOS 9.0.8 अपडेट एक अनुकूलित पॉकेट मोड लाते हैं। इसके साथ ही स्क्रीन रिकॉर्डर के उपयोग से फिंगरप्रिंट का उपयोग करने वाले ऐप्स को अनलॉक करने से संबंधित समस्या को भी फिक्स किया गया है। यह अपडेट लैंडस्केप मोड में एक नया क्विक रिप्लाई विकल्प भी लाता है, और इसे सेटिंग> यूटिलिटीज> क्विक रिप्लाई इन लैंडस्केप में सक्षम किया जा सकता है। नवीनतम अपडेट छिपे हुए स्थान में एक नया पासवर्ड सेटिंग, एक इमर्सिव गेमिंग अनुभव के लिए एक नया फ़ेनाटिक मोड, अतिरिक्त ज़ेन मोड सुविधाएँ, डीसी डिमिंग के सर्पोट के साथ आता है। अपडेट में सामान्य बग फिक्स और सुधारों का एक समूह शामिल है।