Samachar Nama
×

OnePlus 6 और 6T को नए OxygenOS अपग्रेड जारी

वनप्लस ने हाल ही में अपने वनप्लस 6 और वनप्लस 6T डिवाइस के लिए दो नए सॉफ्टवेयर अपग्रेड की घोषणा की है। जिसमें वनप्लस 6 को OxygenOS 9.0.17 अपग्रेड मिलेगा और दूसरी तरफ, वनप्लस 6T को OxygenOS 9.0.9 अपग्रेड मिलेगा । कंपनी ने स्क्रीन रिकॉर्डर का उपयोग करने पर क्रैश होने वाली समस्या को फिक्स किया है।
OnePlus 6 और 6T को नए OxygenOS अपग्रेड जारी

जयपुर। वनप्लस ने अभी हाल ही में अपने वनप्लस 6 और वनप्लस 6T डिवाइस के लिए दो नए सॉफ्टवेयर अपग्रेड की घोषणा की है। जिसमें वनप्लस 6 को OxygenOS 9.0.17 अपडेट मिलेगा और दूसरी तरफ, वनप्लस 6T को OxygenOS 9.0.9 अपग्रेड वर्जन मिलेगा।OnePlus 6 और 6T को नए OxygenOS अपग्रेड जारी पिछले सॉफ्टवेयर घोषणाओं के समान, वनप्लस स्टाफ के सदस्य मनु जे ने वनप्लस मंचों पर एक पोस्ट में विवरण शेयर किया है। कंपनी द्वारा OnePlus 7 सीरीज़ के लिए Android 10-आधारित OxygenOS 10 अपग्रेड को रोल आउट करने के कुछ ही दिन बाद यह अपडेट रोलआउट किया है।OnePlus 6 और 6T को नए OxygenOS अपग्रेड जारी

OnePlus 6 और 6T अपडेट विवरण
फ़ोरम पोस्ट के अनुसार, OxygenOS अपग्रेड दोनों डिवाइस में समान परिवर्तन लाता है। पोस्ट में दिये गये चैंजलॉग पर एक नज़र डालें तो ऑपरेटिंग सिस्टम में कोई व्यापक बदलाव नहीं हैं। इसके अलावा कंपनी ने स्क्रीन रिकॉर्डर का उपयोग करने पर क्रैश होने वाली ​समस्या को फिक्स किया है। और कंपनी ने नेटवर्क रीसेट के बाद स्मार्टफोन पर कॉलिंग सुविधा को सक्षम किया है। आखिरी बदलाव जो OnePlus ने किया है वह है, सिस्टम डिस्प्ले में सुधार। कंपनी ने बताया कि यह अपडेट सिस्टम डिस्प्ले को बेहतर बनायेगा। OnePlus 6 और 6T को नए OxygenOS अपग्रेड जारी
कंपनी ने स्पष्ट किया कि इस अपडेट को वृद्धिशील तरीके से रोल आउट किया जा रहा है, जिसका मतलब है कि अपडेट पहले दिन कम संख्या में उपयोगकर्ताओं तक पहुंचेगा। कंपनी द्वारा पुष्टि करने के बाद कि अपडेट के साथ कोई छिपा हुआ बग नहीं हैं, इसे व्यापक रोलआउट करना शुरू कर दिया जायेगा। OnePlus 6 और 6T को नए OxygenOS अपग्रेड जारी
इसलिए, यदि आप OnePlus 6 और 6T उपयोगकर्ता हैं और अपडेट प्राप्त नहीं किया है, तो चिंता न करें। कुछ दिनों तक प्रतीक्षा करें और अपग्रेड आपके डिवाइस तक पहुंच जाएगा।

वनप्लस ने हाल ही में अपने वनप्लस 6 और वनप्लस 6T डिवाइस के लिए दो नए सॉफ्टवेयर अपग्रेड की घोषणा की है। जिसमें वनप्लस 6 को OxygenOS 9.0.17 अपग्रेड मिलेगा और दूसरी तरफ, वनप्लस 6T को OxygenOS 9.0.9 अपग्रेड मिलेगा । कंपनी ने स्क्रीन रिकॉर्डर का उपयोग करने पर क्रैश होने वाली ​समस्या को फिक्स किया है। OnePlus 6 और 6T को नए OxygenOS अपग्रेड जारी

Share this story