Samachar Nama
×

किसानों के विरोध प्रदर्शन पर Congress ने कहा, BJP ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा व्यवहार कर रही

कांग्रेस ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार को केंद्र और भाजपा पर निशाना साधा। इसने कहा कि भाजपा ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह व्यवहार कर रही है। पार्टी के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, “भाजपा देश के किसानों के साथ ईस्ट इंडिया कंपनी और जनरल डायर की तरह व्यवहार कर रही है।” कांग्रेस
किसानों के विरोध प्रदर्शन पर Congress ने कहा, BJP ईस्ट इंडिया कंपनी जैसा व्यवहार कर रही

कांग्रेस ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को लेकर शुक्रवार को केंद्र और भाजपा पर निशाना साधा। इसने कहा कि भाजपा ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह व्यवहार कर रही है। पार्टी के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा, “भाजपा देश के किसानों के साथ ईस्ट इंडिया कंपनी और जनरल डायर की तरह व्यवहार कर रही है।”

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि किसानों पर बल प्रयोग और अत्याचार किया जा रहा है।

शेरगिल ने ट्वीट किया, “लाल गुलाब से इनका स्वागत करने की बजाय बीजेपी बेशर्मी से हमारे किसानों का लाल खून बहा रही है, भाजपा जिम्मेदार नहीं बल्कि जालिम सरकार है , ये किसानों की नहीं बेईमानों की सरकार है।”

टिकरी बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा) में अराजकता देखी गई जहां किसानों की पुलिस से झड़प हुई।

प्रदर्शनकारी किसानों को पीछे धकेलने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। आसपास की मेट्रो सेवाएं बंद कर दी गईं।

पानीपत और सोनीपत के बीच तीन-चार लेयर की पुलिस बैरिकेड को तोड़कर, अमृतसर के संगरूर और जंडियाला के हजारों किसान सुबह से ही दिल्ली की ओर जाने की कोशिश कर रहे हैं।

किसान संसद द्वारा पारित कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं।

नयूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story