Samachar Nama
×

अक्षय कुमार को जन्मदिन पर बॉलीवुड के इन सितारों ने दी मुबारकबाद

बीते दिन यानी रविवार 9 सितंबर को बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार ने अपना जन्मदिन मनाया। अक्षय कुमार के जन्मदिन पर बी टाउन सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी। इसमे कोई दो राय नहीं है कि अक्षय कुमार बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता है। उन्होंने अपने अभिनय करियर के
अक्षय कुमार को जन्मदिन पर बॉलीवुड के इन सितारों ने दी मुबारकबाद

बीते दिन यानी रविवार 9 सितंबर को बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार ने अपना जन्मदिन मनाया। अक्षय कुमार के जन्मदिन पर बी टाउन सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी। इसमे कोई दो राय नहीं है कि अक्षय कुमार बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता है। उन्होंने अपने अभिनय करियर के दौरान अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया होगा।

अक्षय कुमार के जन्मदिन पर बधाई देते हुए अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने लिखा कि, खिलाड़ी अक्षय कुमार आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपका दिन और आने वाला साल अच्छा हो।अक्षय कुमार को जन्मदिन पर बॉलीवुड के इन सितारों ने दी मुबारकबाद

अनिल कपूर ने लिखा कि, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं अक्षय कुमार। आप पर्दे और असल जिंदगी में दिल जीतते रहें। आपको आने वाले साल में बहुत सफलता मिले। बहुत प्यार और अच्छा स्वास्थ्य व खुशी मिले। ‘2.0’ के टीजर का इंतजार है।

अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिय पर लिखा कि, बेहतरीन इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। जन्मदिन मुबारक अक्की भइया।अक्षय कुमार को जन्मदिन पर बॉलीवुड के इन सितारों ने दी मुबारकबाद

शाहिद कपूर ने लिखा कि, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं अक्षय कुमार, लोगों को प्रेरित करते रहें।

भूमि पेडनेकर ने लिखा कि, महान प्रेरणा और इंसान को जन्मदिन की बहुत बधाई। आपका आने वाला साल शानदार रहे और आपको बहुत सारी सफलता मिले।

ऋतिक रोशन ने लिखा कि, अक्षय कुमार आपको बधाई। उम्मीद है कि आपका साल आपकी तरह सुपर हो।

अक्षय कुमार को जन्मदिन पर बॉलीवुड के इन सितारों ने दी मुबारकबाद

मौनी रॉय ने लिखा कि, जन्मदिन मुबारक..एक नम्र दिल वाले महान इंसान व सुपरमैन अक्षय कुमार सर, आपके दिन आपके फिल्म के गानों की तरह आनंद से भरे हों।

पुलकित सम्राट ने लिखा कि, जन्मदिन मुबारक सर, आप हमेशा खिलाड़ी नंबर 1 रहेंगे।अक्षय कुमार को जन्मदिन पर बॉलीवुड के इन सितारों ने दी मुबारकबाद

इसके अलावा अक्षय कुमार के फैंस ने भी उन्हें सोशल मीडिया के जरिए जन्मदिन की बधाई दी है। अगर हम अक्षय की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो इस वक्त कई फिल्मों में व्यस्त हैं। जिसमें हाउसफुल 4, 2.0, केसरी और गुडन्यूज जैसी फिल्में शामिल हैं। उनकी 2.0 तो इसी साल के नवंबर में रिलीज होने वाली है। जिसमें वो पहली बार रजनीकांत के साथ नजर आने वाले हैं।अक्षय कुमार को जन्मदिन पर बॉलीवुड के इन सितारों ने दी मुबारकबाद

Share this story