Samachar Nama
×

Odisha government ने बाढ़ पीड़ित किसानों के लिए 300 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को हाल ही में राज्य में आई बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के लिए 300 करोड़ रुपये के पैकेज की घोषणा की। जोरदार बारिश के कारण राज्य में काफी नुकसान हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ के कारण खड़ी फसलें नष्ट हो गई हैं।

अपने प्रशासन में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाएगी BFI

सरकार ने कहा है कि वह नुकसान झेलने वाले किसानों को राहत राशि देगी। यह राहत राशि 13,500 प्रति हेक्टेयर के हिसाब से दी जाएगी। साथ ही सभी प्रकार की फसलों के नुकसान के लिए किसानों को 18 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर दिए जाएंगे।

सरकार ने साफ किया है कि यह सहायता राशि असल किसानों को ही दी जाएगी।

सरकार ने कहा कि बाढ़ का पानी निकलने के बाद राज्य में व्यापक सर्वे कराया जाएगा और रोजगार के अवसर तलाशे जाएंगे। साथ ही पानी निकलने के साथ मनरेगा के तहत लोगों को अधिक से अधिक रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story