Samachar Nama
×

चीन में एक दिन में हो सकती है 48 लाख नमूनों की न्यूक्लिक एसिड जांच

इस जुलाई के अंत तक चीन में कोविड-19 का पता लगाने के लिए 16 करोड़ लोगों की न्यूक्लिक एसिड जांच की गयी और अब एक दिन में 48 लाख नमूनों की जांच की जा सकती है। चीनी उप उद्योग और सूचना मंत्री वांग च्यांग पिंग ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब चीन में
चीन में एक दिन में हो सकती है 48 लाख नमूनों की न्यूक्लिक एसिड जांच

इस जुलाई के अंत तक चीन में कोविड-19 का पता लगाने के लिए 16 करोड़ लोगों की न्यूक्लिक एसिड जांच की गयी और अब एक दिन में 48 लाख नमूनों की जांच की जा सकती है। चीनी उप उद्योग और सूचना मंत्री वांग च्यांग पिंग ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब चीन में न्यूक्लिक एसिड जांच किट और उपकरणों की उत्पादन क्षमता वर्तमान में कोविड-19 महामारी की सामान्य रोकथाम व नियंत्रण की जरूरत पूरी कर सकती है। इस जुलाई के अंत तक चीन को एक दिन में 48 लाख 40 हजार नमूनों की जांच की क्षमता है। जांच करने वाली चिकित्सा संस्थाओं की संख्या 4946 है।

उन्होंने बताया कि अब चीन के न्यूक्लिक एसिड जांच किट की गुणवत्ता में बड़ी उन्नति हुई है। सामान्य परीक्षण का समय 4 घंटे के आसपास है और रैपिड जांच किट के प्रयोग से 30 मिनट के अंदर परिणाम हासिल किया जा सकता है। एक हफ्ते में 10 लाख से अधिक रैपिड जांच किटों का उत्पादन किया जा सकता है।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story