Samachar Nama
×

झारखंड:एनआरसी के जुलूस के दौरान दो पक्षों में झगड़ा

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर देशभर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ऐसे में विरोध की आग अभी तक थमी नहीं है। एनआरसी के समर्थन में झारखंड में जुलूस निकालने के दौरान विवाद हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पूरे इलाके में एहतियातन धारा 144 लगा दिया गया है।
झारखंड:एनआरसी के जुलूस के दौरान दो पक्षों में झगड़ा

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर देशभर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ऐसे में विरोध की आग अभी तक थमी नहीं है। दिल्ली के शाहीन बाग में भी एनआरसी और नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कई दिनों से धरने प्रदर्शन हो रहे हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शनों के दौर आक्रोष की ज्वाला देखने को मिल रही है। नागरिकता कानून को संसद में पास करने से पहले से ही विरोध के स्वर गूंज रहे थे। विपक्षी दल इस कानून के विरोध में थे लेकिन मोदी सरकार ने अब इसे किसी भी हाल में वापस लेने से मना कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी बुधवार को साफ कहा है कि केंद्र सरकार का पक्ष सुने बिना सीएए पर रोक नहीं लगाई जा सकती है।

झारखंड:एनआरसी के जुलूस के दौरान दो पक्षों में झगड़ा एनआरसी और नागरिकता कानून के विरोध में उतरे प्रदर्शन के दौरान झारखंड के लोहरदगा शहर के अमलाटोली में दो गुटों में जमकर झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से पत्थर फेंके गए। इस बीच पेट्रोल बम चलाए जाने की भी खबर है। इस दौरान आक्रोषित भीड़ में से किसी ने वाहनों में भी आग लगा दी।

झारखंड:एनआरसी के जुलूस के दौरान दो पक्षों में झगड़ा

जानकारी के अनुसार, एनआरसी के समर्थन में जुलूस निकाला जा रहा था। इस दौरान विवाद शुरू हो गया। इस विवाद के बाद जबरदस्थ झगड़ा हो गया। हालांकि, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े हैं। इलाके में तनाव का माहौल हो गया। ऐसे में एहतियात के तौर पर पुलिस बल को तैनात किया गया है। इस झड़प में कई घरों, दुकानों और वाहनों में आग लगा दी गई। पूरे इलाके में एहतियातन धारा 144 लगा दिया गया है।

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर देशभर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। ऐसे में विरोध की आग अभी तक थमी नहीं है। एनआरसी के समर्थन में झारखंड में जुलूस निकालने के दौरान विवाद हो गया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। पूरे इलाके में एहतियातन धारा 144 लगा दिया गया है। झारखंड:एनआरसी के जुलूस के दौरान दो पक्षों में झगड़ा

Share this story