Samachar Nama
×

अब की जायेगी विश्व की सबसे बड़ी दूरबीन से ब्रह्माण्ड की स्टडी

जयपुर | भौतिक विज्ञान ने आज बहुत तरक्की कर ली है। वह समय अलग था जब गैलेलियो ने दूरबीन का आविष्कार किया था। उस समय सब कुछ आज जितना संभव नहीं था। पर विज्ञान की तरक्की ने आज इंसान को इतना सक्षम बना दिया है कि आज आसमान और कहें तो ब्रह्माण्ड की दुरी काफी
अब की जायेगी विश्व की सबसे बड़ी दूरबीन से ब्रह्माण्ड की स्टडी

जयपुर | भौतिक विज्ञान ने आज बहुत तरक्की कर ली है। वह समय अलग था जब गैलेलियो ने दूरबीन का आविष्कार किया था। उस समय सब कुछ आज जितना संभव नहीं था। पर विज्ञान की तरक्की ने आज इंसान को इतना सक्षम बना दिया  है कि आज आसमान और कहें तो ब्रह्माण्ड की दुरी काफी कम हो गयी है।अब की जायेगी विश्व की सबसे बड़ी दूरबीन से ब्रह्माण्ड की स्टडी

इंसान विज्ञान के दम पर अनेक आविष्कारों को अंजाम दे रहा है। जिसके कारण ही वह रोज नए नए आविष्कार कर रहा है। विज्ञान की इसी दिशा को आगे बढ़ाते हुए चिली में दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन बनाई  जा रही है।जोकि भविष्य के अध्ययनों को गति देगी। इसका उद्घाटन चिली की राष्ट्रपति मिशेल बैचलेट ने हाल ही में किया है। यह संसार की सबसे बड़ी दूरबीन बनाई जायेगी ।अब की जायेगी विश्व की सबसे बड़ी दूरबीन से ब्रह्माण्ड की स्टडी

जिसके माध्यम से बहुत ब्रह्माण्ड में बहुत दूर तक के ग्रहों का अध्ययन किया जायेगा।यह दूरबीन एंटोफागास्टा क्षेत्र के पारानाल वेधशाला में बनायी जा रही है। इस दूरबीन के दर्पण की साइज लगभग 39 मीटर  है।वैज्ञानिकों के मुताबिक,इस  दूरबीन का निर्माण साल 2024 तक हो जाएगा।वैज्ञानिकों ने बताया की  इस दूरबीन की खास बात यह है कि इसे ऑप्टिकल प्रणाली का प्रदर्शन सुधारने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रौद्योगिकी एडेप्टिव ऑप्टिकल टेक्नोलॉजी की मदद से बनाया जा रहा है।अब की जायेगी विश्व की सबसे बड़ी दूरबीन से ब्रह्माण्ड की स्टडी

जोकि बहुत एडवांस्ड होगी यानी की इसकी मदद से किसी भी परिस्तिथि में  व्यूज सीन को बदल सकेंगे।आपको बता दें की इस  दूरबीन को बनाने में  ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी  के वैज्ञानिक अपना सहयोग दे रहे हैं जिसके तहत वे इसके स्पेक्ट्रोग्राफ की डिजाइनिंग करके इसे बनाने में लगे हुए हैं।इसलिए यह दूरबीन दूसरी दूरबीनों से काफी अलग होगी। एवं बहुत ज्यादा एडवांस्ड भी।

अब की जायेगी विश्व की सबसे बड़ी दूरबीन से ब्रह्माण्ड की स्टडी

Share this story