Actress Become Mother Soon: सिर्फ अनुष्का शर्मा ही नहीं करीना से लेकर अनीता तक ये अभिनेत्रियां भी जल्द ही देंगी गुडन्यूज
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बीते दिन अपने और विराट कोहली के पहले बच्चे को जन्म दिया है। अनुष्का ने एक बेटी को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पातल में जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद क्रिकेटर विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए दी थी। इस खुशखबरी के मिलने के बाद से ही लगातार अनुष्का और विराट कोहली को बधाईयां मिल रही है। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ अनुष्का शर्मा ही नहीं बल्कि बॉलीवुड और टीवी की कई अभिनेत्रियां जल्द ही मां बनने वाली है। आइए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में-
करीना कपूर खान
बॉलीवुड की हॉट और स्टाइलिश मॉम यानी करीना कपूर खान जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली है। बताया जा रहा है कि अभिनेत्री अपने दूसरे बच्चे को फरवरी के आखिरी और मार्च के पहले सप्ताह में जन्म दे सकती है। यही कारण है कि इन दिनों करीना कपूर खान और सैफ अली खान बच्चे के स्वागत की तैयारी कर रहा है।
अनीता हसनंदानी
टीवी की मशहूर अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने भी पिछले साल इस बात का ऐलान कर दिया था कि वो जल्द ही मां बनने वाली है। अब वो कभी भी अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती है। अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित रेड्डी आने वाले बच्चे के लिए काफी उत्साहित है।
मोहित मलिक
छोटे परदे के मशहूर अभिनेता मोहित मलिक शादी के 10 साल बाद जल्द ही पापा बनने वाले है। इस बात की जानकारी खुद मोहित मलिक ने अपनी पत्नी आदिति मलिक के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए दी थी।
सगरिका घटगे
सगरिका घटगे और भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जहीर खान भी जल्द ही माता पिता बनने वाले है। अभिनेत्री सगरिका घटगे ने शादी के बाद बॉलीवुड की दुनिया से दूरी बना ली है। लेकिन इस वक्त सगरिका घटगे और जहीर खान अपने आने वाले बच्चे की तैयारी में लगे हुए है।
नकुल मेहता
टीवी के मशहूर अभिनेता नकुल मेहता भी जल्द ही पिता बनने वाले है। उनकी पत्नी जानकी पारेश इन दिनों प्रेग्नेंट है और साल 2021 में ये दोनों ही अपने पहले बच्चे के जन्म के लिए उत्साहित है।
Virat Anushka: सामने आई विराट अनुष्का की बेटी अनवी की पहली तस्वीर, सोशल मीडिया पर वायरल
Irrfan Khan: इरफान खान के बेटे बाबिल ने बताया कब शुरू करेंगे अपना फिल्मी करियर