Samachar Nama
×

दिल्ली से सटे नोएडा-गाजियाबाद बॉर्डर सील, जरूरी सेवाओं को रहेगी छूट

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद सीमा को एक बार फिर से सील कर दिया गया है। ये कदम उत्तर प्रदेश में तीन दिन के लॉकडाउन लागू करने को लेकर उठाया गया है। लॉकडाउन से दिल्ली से अप्सरा बॉर्डर, मयूर विहार, आनंद गाजीपुर, कालिंदी कूंज, लोनी, सभापुर और सीमापुरी सीमा पर
दिल्ली से सटे नोएडा-गाजियाबाद बॉर्डर सील, जरूरी सेवाओं को रहेगी छूट

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के  बीच दिल्ली-नोएडा और गाजियाबाद सीमा को एक बार फिर से सील कर दिया गया है। ये कदम उत्तर प्रदेश में तीन दिन के लॉकडाउन लागू करने को लेकर उठाया गया है। लॉकडाउन से दिल्ली से अप्सरा बॉर्डर, मयूर विहार, आनंद गाजीपुर, कालिंदी कूंज, लोनी, सभापुर और सीमापुरी सीमा पर रोक लगाई गई है। इसका असर आज सुबह से देखने को मिल रहा है। गाजियाबाद-नोएडा बॉर्डर पर सुबह से जाम लगा है।

दिल्ली से सटे नोएडा-गाजियाबाद बॉर्डर सील, जरूरी सेवाओं को रहेगी छूट

इन बॉर्डरों पर 13 जुलाई सुबह 5 बजे तक केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। इसके अलावा वो वाहन चालक जिनके पास अनुमति है वो सीमा से गुजर सकते हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश से आवाजाही करने वाले वाहनों और लोगों की जांच की जाएगी। आवश्यक सेवाओँ में लगे वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी। बता दें कि उत्तर प्रदेस बॉर्डर से दिल्ली में रोजाना करीब 3 लाख से ज्यादा वाहनों की आवाजाही होती है। नोएडा-गाजियाबाद सीमा के सील करने से नौकरी करने वाले लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो सकती है।

दिल्ली से सटे नोएडा-गाजियाबाद बॉर्डर सील, जरूरी सेवाओं को रहेगी छूट

बता दें कि यूपी में 10 से 13 जुलाई की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन लागू किया गया है। इस दौरान बाजार, सरकारी और निजी ऑफिस, मंडी और व्यावसायिक संस्थान बंद रहेंगे। निजी परिवहन के साथ रोड़वेज बसों पर भी पाबंदी लागू रहने वाली है। यूपी में कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए योगी सरकार ने ये कदम उठाया है। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 33 हजार के करीब है।

Read More…
कांग्रेस का आरोप, खरीद-फरोख्त से गहलोत सरकार को गिराने की साजिश रच रही बीजेपी
सवालों के घेरे में विकास दुबे का एनकाउंटर, उज्जैन के एएसपी ने कही थी ये बात

Share this story