Samachar Nama
×

अंत तक बांधे रखती है निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी ये दमदार फिल्में

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए साल 2020 सबसे ज्यादा मनहूस रहा है इस साल ऐसी कई घटना घटी है जिसने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को तोड़कर रख दिया है। इसी साल में ही बॉलीवुड अपने कई नायाब हीरों खो चुका है। लगातार एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आती जा रही है। जिससे ना सिर्फ बॉलीवुड
अंत तक बांधे रखती है निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी ये दमदार फिल्में

बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए साल 2020 सबसे ज्यादा मनहूस रहा है इस साल ऐसी कई घटना घटी है जिसने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को तोड़कर रख दिया है। इसी साल में ही बॉलीवुड अपने कई नायाब हीरों खो चुका है। लगातार एक के बाद एक बुरी खबरें सामने आती जा रही है। जिससे ना सिर्फ बॉलीवुड सेलेब्ब बल्कि आम जन भी हैरान है। अब बीते दिन यानी मंगलवार को बॉलीवुड और साउथ​ फिल्मों मशहूर निर्देशक निशिकांत कामत का निधन हो गया। वो पिछले काफी समय से अस्वस्थ थे। पहले तो उनके निधन की खबरें सामने आई तो वो अफवाह साबित हुई इसके कुछ ही समय बाद पता चला कि अब निशिकांत कामत इस दुनिया में नहीं रहें। उनके जाने की खबरों से बॉलीवुड में एक सूना पन पसर गया। निशिकांत कामत के निधन पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने उनको सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निशिकांत कामत ऐसे निर्देशक हैं जिनकी फिल्मों को काफी पसंद किया जाता है। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई शानदार​ फिल्मों का निर्देशन किया है। उनका स्टोरी टेलिंग का कॉन्सेप्ट काफी यूनीक था। आज हम आपके लिए निशिकांत कामत की फिल्मों की कुछ लिस्ट लेकर आए है। आइए जानते हैं उनकी फिल्मों के बारे में —अंत तक बांधे रखती है निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी ये दमदार फिल्में

दृश्यम
साल 2015 में रिलीज फिल्म दृश्यम निशिकांत कामत की सबसे मशहूर और पसंद की जाने वाली फिल्म है। इसमे उन्होंने जिस तरह से निर्देशन किया है उसकी तारीफ जितनी की जाए कम है। सस्पेंस और रोलर कोस्टर से भरी इस फिल्म को आज भी दर्शक बड़े चाव से देखना पसंद करते है। फिल्म की कहानी और स्टोरी टेलिंग का आइडिया आपको अंत तक फिल्म देखने के लिए बांधे रखता है। फिल्म में मुख्य किरदार के तौर पर अजय देवगन, तब्बू, और श्रेया सरन नजर आई थी।अंत तक बांधे रखती है निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी ये दमदार फिल्में

मदारी
निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी फिल्म मदारी में मुख्य किरदार के तौर पर अभिनेता इरफान खान नजर आए थे। फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। इसकी कहानी भ्रष्टाचार और एक आम आदमी की कहानी है। जिसमे एक आदमी एक हादसे में अपने बच्चे को खो देता है जिसको वो अपनी जान से ज्यादा प्यार करता है। हादसे में बच्चे को खोने के बाद एक साधारण सा इंसान कितना खतरनाक हो सकता है ये फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म में इरफान खान ने उस साधारण इंसान का किरदार निभाया है जो सच सामने लाने के लिए एक मंत्री के बेटे का किडनैप कर लेता है। जब तक सच दुनिया के सामने नहीं आ जाता तब तक वो मंत्री के बेटे को नहीं छोड़ता है। फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया है।अंत तक बांधे रखती है निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी ये दमदार फिल्में

मुंबई मेरी जान
साल 2008 में रिलीज हुई निशिकांत कामत की फिल्म मुंबई मेरी जान एक शानदार कहानी है। फिल्म की कहनी बम ब्लास्ट पर आधारित है। कुछ लोग इस बम ब्लॉस्ट को करवाते हैं और इससे देश की आम जनता पर कैसे असर पड़ता है। फिल्म की कहानी इसी पर आधारित है। इस फिल्म में भेद भाव, हिंदू मुस्लिम जैसे मुद्दों पर आधारित है। फिल्म में मुख्य किरदार के तौर पर के के मेनन, इरफान खान, आर माधवन, सोहा अली खान, और परेश रावल जैसे कलाकार नजर आए है।अंत तक बांधे रखती है निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी ये दमदार फिल्में

फोर्स
निशिकांत कामत की साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म फोर्स एक एक्शन ​थ्रिलर फिल्म है। जिसकी कहानी दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खीचती है। फिल्म में मुख्य किरदार के तौर पर विद्युत जामवाल और जॉन अब्राहम के अलावा जेनेलिया डिसूजा और राज बब्बर नजर आए है।अंत तक बांधे रखती है निशिकांत कामत के निर्देशन में बनी ये दमदार फिल्में

लय भारी
लय भारी एक मराठी फिल्म है जिससे अभिनेता रितेश देशमुख ने मराठी फिल्मों में डेब्यू किया था। ये फिल्म दर्शकों को पसंद आई थी इसमे अभिनेता के अभिनय की भी सराहना की गई थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लय भारी मराठी सिनेमा की सबसे मशहूर और सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में आती है। इसकी कहानी ऐसी जो आपको जरूर पसंद आएगी। फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी।

इस धमाकेदार फिल्म में नजर आएंगे प्रभास, ऐलान के साथ सामने आया दमदार पोस्टर

इस साल तो नहीं लेकिन अगले साल रिलीज होगी बॉलीवुड की ये धमाकेदार फिल्में

सिर्फ अक्षय कुमार ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के ये अभिनेता परदे पर निभा चुके हैं किन्नर का किरदार

Share this story