Rahul Roy: को-स्टार निशांत सिंह मल्खानी ने बताया राहुल रॉय का हाल, लड़खड़ाने लगी थी जुबान
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राहुल रॉय को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। अभिनेता को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। फिल्म आशिकी से मशहूर अभिनेता राहुल रॉय अपनी अगली फिल्म LAC – लिव द बैटल की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान उनको अचानक ब्रेन स्ट्रोक का शिकार हो गए। इसके बाद आनन फानन में उनको मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर वो आईसीयू में है। उनका इलाज शुरू हो चुका है। इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार राहुल रॉय की तबीयत ठीक है वो ट्रीटमेंट का रिस्पॉन्स कर रहे है। हालांकि अब तक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि उनको ब्रेन स्ट्रोक कैसे हुआ। फिल्म में उनके साथ काम कर रहे को स्टार निशांत सिंह मलखानी ने उनके बारे में बात की है।
निशांत सिंह मलखानी ने हाल ही में एक खास बातचीत में बताया कि, राहुल रॉय एकदम ठीक थे। सोमवार को सारी कास्ट और क्रू के लोग सोने चले गए। लेकिन शायद उन पर मौसम का असर हो गया क्योंकि कारगिल का तापमान इस वक्त -15 डिग्री से था। अभिनेता ने बताया कि राहुल रॉय को Aphasia की दिक्कत हुई है।
निशांत सिंह ने बताया कि वो मंगलवार को ठीक महसूस नहीं कर रहे थे, उन्होंने नोटिस किया कि राहुल रॉय अपने डायलॉग्स को ठीक से बोल भी नही पा रहे थे। वो अपने डायलॉग्स भूल नहीं रहे थे बल्कि बोलते समय उनकी जुबान लड़ खड़ा रही थी। उनका व्यवहार अजीब हो गया था। इसके बाद तुरंत उनको कारगिल के मिलिस्ट्री अस्पताल भेजा गया इसके बाद उनका सीटी स्कैन हुआ और बुधवार सुबह राहुल की कंडीशन के बारे में पता लगा। राहुल को हेलिकॉप्टर में एयरलिफ्ट करवाकर गुरुवार को श्रीनगर लाया गया। हालांकि अब उनका इलाज मुंबई के नानावती अस्पताल में चल रहा है।
Aditya Narayan Wedding: आदित्या नारायण की शादी की रस्में हुई शुरू, सामने आई तिलक की तस्वीरें