Samachar Nama
×

निर्भया केस के दोषी मुकेश का फांसी से बचने का बंद हुआ आखिरी रास्ता

निर्भया केस के गुनहगार मुकेश सिंह का फांसी से बचने का आखिरी रास्ता बंद हो गया है। निर्भया गैंगरेप के सभी दोषियों को 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी। इसके लिए दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने शुक्रवार को नया डेथ वारंट जारी किया है।
निर्भया केस के दोषी मुकेश का फांसी से बचने का बंद हुआ आखिरी रास्ता

निर्भया केस के गुनहगारों का बचने का रास्ता बंद हो गया है। निर्भया गैंगरेप के सभी दोषियों को 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी। इसके लिए दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने शुक्रवार को नया डेथ वारंट जारी किया है। इससे पहले कोर्ट ने निर्भया गैंगरेप मामले में चारों दोषियों के लिए 22 जनवरी का डेथ वारंट जारी किया गया था।

निर्भया केस के दोषी मुकेश का फांसी से बचने का बंद हुआ आखिरी रास्ता

राष्ट्रपति के पास लगाई गई दया याचिका को रामनाथ कोविंद ने खारीज कर दिया है। दोषियों में से एक मुकेश ने राष्‍ट्रपति के पास दया याचिका दायर की थी। इस दया याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया गया है। राष्ट्रपति के पास विचाराधीन दया याचिका के खारिज होने के बाद चारों दोषियों को फांसी को लेकर आ रही अटकलें साफ हो गई है। अब दोषियों को फांसी देने के लिए 14 दिन का नोटिस जारी किया है। इसके चलते मुकेश सिंह के पास फांसी से बचने को लेकर जो अंतिम रास्ता था वो भी अब बंद हो चुका है। इसके चलते अब निर्भया गैंगरेप के चारों दोषियों को अब फांसी लगना तय माना जा रहा है।

निर्भया केस के दोषी मुकेश का फांसी से बचने का बंद हुआ आखिरी रास्ता

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में गुरुवार को निर्भया केस के गुनहगार मुकेश सिंह की याचिका पर सुनवाई हुई थी। इस पर कोर्ट ने कहा था कि 22 जनवरी को दोषियों को फांसी नहीं हो सकती। अदालत ने कहा था कि दिल्ली के राज्यपाल और राष्ट्रपति के पास दया याचिका लंबित है। शीर्ष अदालत ने चारों दोषियों को फांसी की सजा सुनाई थी। दिल्ली में 2012 में निर्भया गैंगरेप और मर्डर केस को लेकर आक्रोश देखने को मिला था। कोर्ट ने 22 जनवरी की तारीख को फांसी नहीं होने की बात कही थी।

निर्भया केस के गुनहगार मुकेश सिंह का फांसी से बचने का आखिरी रास्ता बंद हो गया है। निर्भया गैंगरेप के सभी दोषियों को 1 फरवरी को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी। इसके लिए दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने शुक्रवार को नया डेथ वारंट जारी किया है। निर्भया केस के दोषी मुकेश का फांसी से बचने का बंद हुआ आखिरी रास्ता

Share this story