Samachar Nama
×

नये किस्म का परमाणु बंध खोजा गया, मौजूद हैं कई अनोखी खूबियां

जयपुर। हाल ही में वैज्ञानिकों ने पहली बार किसी कमजोर परमाणु बंध की पहचान करने में कामयाबी हासिल की है। इस खास तरह के बंध में यह खूबी है कि वह एक इलेक्ट्रॉन तथा एक परमाणु को पकड़कर अपने साथ बांध सकता है। दरअसल अमेरिका के परड्यू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने बटरफ्लाई रेडबर्ग अणु में
नये किस्म का परमाणु बंध खोजा गया, मौजूद हैं कई अनोखी खूबियां

जयपुर। हाल ही में वैज्ञानिकों ने पहली बार किसी कमजोर परमाणु बंध की पहचान करने में कामयाबी हासिल की है। इस खास तरह के बंध में यह खूबी है कि वह एक इलेक्ट्रॉन तथा एक परमाणु को पकड़कर अपने साथ बांध सकता है। दरअसल अमेरिका के परड्यू विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने बटरफ्लाई रेडबर्ग अणु में यह विशेषता पाई है। अध्ययन के नतीजे बताते हैं कि दो परमाणुओं के बीच के कमजोर बंध को यह नया बंधन काफी बदल कर रख देगा।नये किस्म का परमाणु बंध खोजा गया, मौजूद हैं कई अनोखी खूबियां

हम आपको बता दे कि रेडबर्ग अणुओं का निर्माण उस वक्त होता है, जब एक इलेक्ट्रॉन को उसके परमाणु के नाभिक से बहुत दूर रखा जाता है। हालांकि इस बारे में वर्ष 2002 में यह सिद्धांत पेश किया जा चुका है, लेकिन अब तक इसे साबित नहीं किया गया था। शोधकर्ता बताते हैं कि आम परमाणुओं में इलेक्ट्रॉन नाभिक से मात्र एक एंगस्ट्रॉम की दूरी पर होते हैं, जबकि रेडबर्ग परमाणुओं में यह दूरी सौ से लेकर हजार गुना तक बढ़ जाती है।नये किस्म का परमाणु बंध खोजा गया, मौजूद हैं कई अनोखी खूबियां

इतना ही नहीं शोधकर्ताओं ने यह भी बताया कि रेडबर्ग इलेक्ट्रॉन एक अन्य परमाणु को लंबी दूरी पर बांधने में सक्षम हो सकता है। हालांकि वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि इस नई बंधन प्रणाली में एक इलेक्ट्रॉन एक से ज्यादा परमाणुओं को भी बांध पाए। भौतिकी के साथ ही यह शोध रसायन शास्त्र की दृष्टि से भी काफी उपयोगी साबित होगा। एक परमाणु को किसी अन्य परमाणु से बांधने का एक यह बिल्कुल ही नया तरीका है।नये किस्म का परमाणु बंध खोजा गया, मौजूद हैं कई अनोखी खूबियां

Share this story