Samachar Nama
×

कपिल के फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन आएगा कपिल की फिल्म फिरंगी का Trailer

टीवी के मशहूर कामेडियन कपिल शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी आई है। जी हां कपिल की आने वाली फिल्म का ट्रेलर कल यानी मंगलवार को जारी किया जाएगा। इस बात की जानकारी क्रिटक एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीट अकाउंट से दी है। इसके साथ ही फिरंगी का दूसरा पोस्टर भी शेयर किया है।
कपिल के फैंस के लिए खुशखबरी, इस दिन आएगा कपिल की फिल्म फिरंगी का Trailer

टीवी के मशहूर कामेडियन कपिल शर्मा के फैंस के लिए खुशखबरी आई है। जी हां कपिल की आने वाली फिल्म का ट्रेलर कल यानी मंगलवार को जारी किया जाएगा। इस बात की जानकारी क्रिटक एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीट अकाउंट से दी है। इसके साथ ही फिरंगी का दूसरा पोस्टर भी शेयर किया है। उन्होंने अपने ट्वीट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, कपिल शर्मा की फिरंगी का नया पोस्टर, ट्रेलर कल यानी 24 अक्टूबर को।

पिछले दिनों कपिल की फिरंगी का पोस्टर रिलीज किया गया था। फिल्म का निर्देशन राजीव ​​ढींगरा कर रहे हैं। कपिल के अलावा फिल्म मोनिका गिल और इशिता दत्ता भी अहम रोल में हैं। इशिता ने भी ये पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया है।

पिछले दिनो कपिल ​बीमार चल रहे थे। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ा था।
गौरतलब है​ कि कपिल फिरंगी से पहले फिल्म किस किस को प्यार करूं में नजर आ चुके है। जो जो उनकी डेब्यू फिल्म थी। वहीं कपिल अपने मशहूर टीवी शो द कपिल शर्मा शो लगभग एक साल तक वापस नहीं लाएंगे। लेकिन वो आप लोगों से जुड़े रहेंगे।

Share this story