Samachar Nama
×

एके-47 की छुट्टी कर देगी नई चीनी बंदूक, एक किलोमीटर दूर से ही टार्गेट को जला देगी

जयपुर। हॉलीवुड फिल्मों में अक्सर आपने देखा होगा कि जंग के मैदान में सामान्य मशीन गन या एके-47 राइफल की जगह आजकल हीरो लेजर गन की मदद से अपने कई दुश्मनों को एक साथ फट से खत्म कर देते हैं। इसी तर्ज पर चीन ने हाल ही में एक अनोखी खतरनाक लेजर गन बनायी है।
एके-47 की छुट्टी कर देगी नई चीनी बंदूक, एक किलोमीटर दूर से ही टार्गेट को जला देगी

जयपुर। हॉलीवुड फिल्मों में अक्सर आपने देखा होगा कि जंग के मैदान में सामान्य मशीन गन या एके-47 राइफल की जगह आजकल हीरो लेजर गन की मदद से अपने कई दुश्मनों को एक साथ फट से खत्म कर देते हैं। इसी तर्ज पर चीन ने हाल ही में एक अनोखी खतरनाक लेजर गन बनायी है। जी हां, यह गन परंपरागत एके-47 की छुट्टी कर देगी। क्योंकि यह गन गोली की जगह लेजर बीम से निशाना लगाती है।

इस लेख को भी देख लीजिए:- बोतलबंद पानी पीने से कोई खास फायदा नहीं होता, सब मन…एके-47 की छुट्टी कर देगी नई चीनी बंदूक, एक किलोमीटर दूर से ही टार्गेट को जला देगी

एक किलोमीटर दूर खड़े लक्ष्य को भी यह लेजर गन पलक झपकते ही जलाकर राख कर सकती है। इसी वजह से यह खासी चर्चा में है। दरअसल इस गन में काफी पावरफुल लेजर ट्रांसमिटर लगा हुआ है। एक ही लेजर बीम से यह गन कई दुश्मन सैनिकों को जलाकर राख कर सकती हैं। इतना ही नहीं यह अनोखी लेजर गन  एक बार में एक हजार से भी ज्यादा राउंड फायर करने की काबिलियत रखती है।एके-47 की छुट्टी कर देगी नई चीनी बंदूक, एक किलोमीटर दूर से ही टार्गेट को जला देगी

कहने का मतलब है कि इसे लेकर तो अकेला सिपाही ही पूरी फौज से टक्कर ले सकता है। खास बात यह है कि इससे निकलने वाली घातक लेजर बीम किसी को नजर तक नही आती है। जैसा कि सामान्य लेजर के केस में होता है कि वह लेजर बीम नजर आ जाती है। मगर यह लेजर बीम चुपचाप टार्गेट को जलाकर भस्म कर देगी। जैसे ही यह बीम लक्ष्य से टकराती है, यह उसे जलाने का काम शुरू कर देती है।एके-47 की छुट्टी कर देगी नई चीनी बंदूक, एक किलोमीटर दूर से ही टार्गेट को जला देगी

इस लेख को भी देख लीजिए:-  सभ्य होने का दावा करने वाला इंसान, आज भी आदिमानव की…

इतना ही नही यह गन खिड़की के पार खड़े व्यक्ति को भी निशाना बना सकती है। इस नायाब बंदूक को शियान इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्टिक्स एंड प्रीसिशन मेकैनिक्स ने विकसित किया है। यह खास तौर पर चीनी सैनिकों के लिए बनाई गई है। इसे ZKZM 500 नाम दिया गया है। तीन किलोग्राम वजनी इस एक बंदूक की कीमत फिलहाल तो करीबन 10 लाख रुपये बतायी जा रही है। माना जा रहा है कि बाद में इसकी कीमत कम हो सकती है।एके-47 की छुट्टी कर देगी नई चीनी बंदूक, एक किलोमीटर दूर से ही टार्गेट को जला देगी

Share this story