Samachar Nama
×

Navaratri 2020 : बॉलीवुड के सेलेब्स ने कुछ इस अंदाज़ में फैंस को दी नवरात्रि के त्योहार की शुभकामनाएं

भारत त्योहारों का देश है भारत में हर महीने कोई ना कोई त्यौहार आता ही रहता है। भारत में त्योहारों का एक अलग ही महत्व है। वही इस साल जब कोरोना वायरस के चलते देश में कोई त्यौहार नहीं मनाया गया उसके बाद नवरात्रि का त्यौहार लोगो के दिल में खुशियों के दीप रोशन करने
Navaratri 2020 : बॉलीवुड के सेलेब्स ने कुछ इस अंदाज़ में फैंस को दी नवरात्रि के त्योहार की शुभकामनाएं

भारत त्योहारों का देश है भारत में हर महीने कोई ना कोई त्यौहार आता ही रहता है। भारत में त्योहारों का एक अलग ही महत्व है। वही इस साल जब कोरोना वायरस के चलते देश में कोई त्यौहार नहीं मनाया गया उसके बाद नवरात्रि का त्यौहार लोगो के दिल में खुशियों के दीप रोशन करने आई है। आज से पुरे देश में नवरात्रि का त्यौहार  को लेकर काफी ज्यादा उत्साह है।

वही बॉलीवुड के गलियारों में हर बार की इस बार भी त्योहारों को लेकर काफी ज्यादा उत्साह है। जिसके चलते बॉलीवुड सेलेब्स ने अपने फैंस को नवरात्रि के त्यौहार की शुभकामनाएं दी है। ट्विटर के जरिए सेलेब्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

शिल्पा शेट्टी ने ट्विट करके लिखा – नवरात्रे के इस पावन पर्व पर मेरी देवी माँ से प्राथना है की आप और आपके संपूर्ण परिवार पर उनकी अनुकम्पा रहे। आप सुखी हो और माँ अपनों दुखों से वंचित रखे। जय माता दी। 

अमिताभ बच्चन ने लिखा – या देवी सर्व भूतेषु माँ रूपेण संस्थिता । या देवी सर्व भूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता ।या देवी सर्व भूतेषु बुद्धि रूपेण संस्थिता । या देवी सर्व भूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता । नमस्तस्यै। नमस्तस्यै। नमस्तस्यै। नमो नमः।।

कंगना रनौत ने लिखा – शिव परम लेकिन शक्ति उर्जा का खेल है जिसका अर्थ शक्ति ही सब कुछ है। आप सभी को नवरात्री की बधाई।

इन सेलेब्स के अलावा अनुपम खेर, ऋचा चड्डा , उर्मिला मातोंडकर , रवीना टंडन ने भी भी तस्वीर शेयर करके अपने चाहने वाले को नवरात्रे को शुभकामनाएं दी है। आप सभी को समाचार नामा की तरफ से आप सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

Share this story