Samachar Nama
×

राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय विधेयक को संसद की मंजूरी, जानिए !

राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय विधेयक-2018 को गुरुवार को राज्यसभा की भी मंजूरी मिल गई। इस विधेयक को लोकसभा में पिछले सप्ताह पारित कर दिया गया था। राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की स्थापना मणिपुर में होनी है जिसमें खेल विज्ञान, प्रौद्योगिकी, प्रबंधन और कोचिंग को बढ़ावा दिया जाएगा। विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए खेल मंत्री
राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय विधेयक को संसद की मंजूरी, जानिए !

राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय विधेयक-2018 को गुरुवार को राज्यसभा की भी मंजूरी मिल गई। इस विधेयक को लोकसभा में पिछले सप्ताह पारित कर दिया गया था। राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की स्थापना मणिपुर में होनी है जिसमें खेल विज्ञान, प्रौद्योगिकी, प्रबंधन और कोचिंग को बढ़ावा दिया जाएगा।

विधेयक पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि यह विधेयक देश में 360 डिग्री खेल पारिस्थितिकी तंत्र को विकसित करने के प्रधानमंत्री की परिकल्पना को लागू करने की दिशा में अहम कदम है।

उन्होंने कहा, “सरकार हर उभरते हुए खिलाड़ी पर अपना ध्यान बनाए हुए है और उनके स्टाइपेंड व खाने तथा अन्य सप्लीमेंट अलाउंस को बढ़ा दिया है। इस विश्वविद्यालय का चांसलर भी खेल के क्षेत्र से जुड़ा होगा और साथ ही अकादमिक परिषद में भी खेल से जुड़ी शख्सियतें होंगी।”

विधेयक पर सदन के सदस्यों का समर्थन मांगते हुए राठौड़ ने कहा कि यह हर किसी की जिम्मेदारी है कि वो भारतीय खेल को आगे ले जाने में योगदान दे।

विश्वविद्यालय डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट मुहैया कराएगा। यह चिन्हित किए गए खेलों का राष्ट्रीय ट्रेनिंग सेंटर होगा। इसके देश के अन्य भागों में कैम्पस और स्टडी सेंटर भी होंगे।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story

Tags