Samachar Nama
×

पहली बार सूरज के नजदीक पहुंचेगा कोई अंतरिक्ष यान

जयपुर। अब तक कोई भी अंतरिक्ष यान सूर्य के करीब पहुंचने की जुर्रत नहीं कर पाया है। इतने गर्म सूरज के पास किसी भी अंतरिक्ष यान की भेजने की क्षमता ही नहीं थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है, हाल ही में नासा ने एक खास मिशन की योजना बनाई है। हम आपको बता दे कि
पहली बार सूरज के नजदीक पहुंचेगा कोई अंतरिक्ष यान

जयपुर। अब तक कोई भी अंतरिक्ष यान सूर्य के करीब पहुंचने की जुर्रत नहीं कर पाया है। इतने गर्म सूरज के पास किसी भी अंतरिक्ष यान की भेजने की क्षमता ही नहीं थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है, हाल ही में नासा ने एक खास मिशन की योजना बनाई है। हम आपको बता दे कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा जल्द ही सूरज पर अपना अतंरिक्ष अभियान पार्कर सोलर प्रोब लॉन्च करने वाला है।पहली बार सूरज के नजदीक पहुंचेगा कोई अंतरिक्ष यान

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पार्कर सोलर प्रोब को फ्लोरिडा स्थित नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से जुलाई 2018 में प्रक्षेपित किया जा सकता है। इसके लिए लांच कांप्लेक्स-37 रॉकेट इस्तेमाल किया जाएगा। नासा के अधिकारियों ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि यह दो घंटे का लांच विंडो 31 जुलाई 2018 को सुबह चार बजे अंतरिक्ष में रवाना कर दिया जाएगा। खास बात यह है कि यह यान अब तक के इतिहास में सूरज के सबसे ज्यादा नजदीक पहुंचने वाला यान बन जाएगा।पहली बार सूरज के नजदीक पहुंचेगा कोई अंतरिक्ष यान

आपको बता दे कि यह यान अंतरिक्ष के लिए रवाना होने के बाद सीधे सूर्य के तेजमंडल यानी कोरोना में पहुंच जाएगा। यह वो क्षेत्र है जहां सूर्य का प्रचंड ताप सबसे ज्यादा होता है। इस मंडल में आज तक इंसान द्वारा बनाई गई कोई भी चीज नहीं पहुंच पाई है। आपको बता दे कि सूर्य की सतह से कोरोना की दूरी लगभग 38 लाख मील है। सूर्य की भीषण गर्मी और खतरनाक विकिरण के बीच इस अभियान से सूरज के कई रहस्य उजागर होंगे।  पहली बार सूरज के नजदीक पहुंचेगा कोई अंतरिक्ष यान

Share this story