Samachar Nama
×

नासा बना रहा है ऐसा अंतरिक्ष सूट, जिसमें शौचालय की सुविधा भी होगी

अंतरिक्ष के रहस्यों का खुलासा करने में मनुष्य किसी भी तरह से पीछे नहीं रहना चाहता है। तभी तो आए दिन कोई न कोई अपना अंतरिक्ष अभियान लॉन्च करता रहता है। इस स्पेस रेस में अमेरिका और रूस काफी पुराने प्रतिद्वंदी हैं। ये दोनों देश कई सालों से अंतरिक्ष में अपने अपने यान भेजकर ब्रह्माण्ड
नासा बना रहा है ऐसा अंतरिक्ष सूट, जिसमें शौचालय की सुविधा भी होगी

अंतरिक्ष के रहस्यों का खुलासा करने में मनुष्य किसी भी तरह से पीछे नहीं रहना चाहता है। तभी तो आए दिन कोई न कोई अपना अंतरिक्ष अभियान लॉन्च करता रहता है। इस स्पेस रेस में अमेरिका और रूस काफी पुराने प्रतिद्वंदी हैं। ये दोनों देश कई सालों से अंतरिक्ष में अपने अपने यान भेजकर ब्रह्माण्ड की गहराइयों को नाप रहे हैं। इस मामले में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का कोई जवाब नहीं। यह एजेंसी नित नये प्रयोग करती रहती है। ताजा उदाहरण में नासा अब एक ऐसा स्पेस सूट बनाने जा रहा है, जिसमें शौचालय की सुविधा भी होगी। यानी उस सूट को पहनने के बाद अंतरिक्ष यात्री बेफिक्र होकर एक हफ्ते तक आराम से रह सकता है।

नासा बना रहा है ऐसा अंतरिक्ष सूट, जिसमें शौचालय की सुविधा भी होगी

नासा के वैज्ञानिकों ने हाल ही में यह खुलासा किया कि वो एक ऐसे स्पेससूट का विकास कर रहे हैं जो शौचालय तंत्र से लेस होगा। इस स्पेशल स्पेस सूट को अंतरिक्ष यात्री आपात स्थितियों में छह दिन तक पहने रह पाएंगे। अभी तक मौजूद सूट को शौचालय जाते वक्त उतारना पड़ता है। कुछ विशेष अंतिरक्ष सूट में डायपर भी लगे होते हैं। लेकिन यह उतना सुविधाजनक नहीं होता है। कई बार अंतरिक्ष यात्री काफी परेशान हो जाते हैं।

नासा बना रहा है ऐसा अंतरिक्ष सूट, जिसमें शौचालय की सुविधा भी होगी

नासा ने बताया है कि सबसे पहले इस सूट को उसके ओरियन अंतरिक्षयान में सवार होने वाले अंतरिक्षयात्री पहन पाएंगे। इस नए सूट का नाम ओरियन क्रू सर्वाइवल सिस्टम्स सूट (ओसीएसएसएस) रखा गया है। यह विशेष अंतिरक्ष सूट ओरियन यान में लगे शौचालय से जुड़ा हुआ रहेगा। नासा ने आपात स्थितियों को ध्यान में रखते हुए इस तरह के सूट पर काफी अनुसंधान किया है।

नासा बना रहा है ऐसा अंतरिक्ष सूट, जिसमें शौचालय की सुविधा भी होगी

यहां आपात स्थिति का मतलब मुख्यतया अंतिरक्ष यान में दबाव कम होने से संबंधित है। नासा की यह इच्छा है कि अंतरिक्षयात्री छह दिन तक इन सूटों की मदद से आपात स्थिति में अपना काम सुचारू रूप से चला सके। आपको बता दे कि वर्तमान में मौजूद स्पेस सूटों में डायपर लगे होते हैं, लेकिन एक बार में अंतरिक्षयात्री उन्हें 10 घंटे से ज्यादा समय तक पहने नहीं रह सकते हैं। स्पेस सूट उतारने के बाद ही अंतरिक्षयात्री यान में मौजूद शौचालयों का इस्तेमाल कर पाते हैं।

 नासा बना रहा है ऐसा अंतरिक्ष सूट, जिसमें शौचालय की सुविधा भी होगी

Share this story