Samachar Nama
×

Baby Selling in Mumbai: बच्चों को बेचने और खरीदने के रैकेट का पर्दाफाश, डॉक्टर सहित 9 गिरफ्तार….

मुंबई में एक ऐसे गिरोह का क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया है जो नवजात शिशुओं के खरीदने और बेचने का काम करता था। इस मामले में शामिल 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें 7 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 1 डॉक्टर, 1 नर्स और एक
Baby Selling in Mumbai: बच्चों को बेचने और खरीदने के रैकेट का पर्दाफाश, डॉक्टर सहित 9 गिरफ्तार….

मुंबई में एक ऐसे गिरोह का क्राइम ब्रांच ने पर्दाफाश किया है जो नवजात शिशुओं के खरीदने और बेचने का काम करता था। इस मामले में शामिल 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनमें 7 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में 1 डॉक्टर, 1 नर्स और एक लैब टेक्नीशियन शामिल हैं। क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने खुलासा किया कि ये गिरोह कैसे माता-पिता से बच्चों 60 हजार से 1.5 लाख रूपत तक में खरीदता था।

इसके बाद इन नवजातों को ढाई से साढ़े तीन लाख रुपये तक उन जोड़ों को बेच देता था जो बच्चों के लइए तरस रहे होते हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों के नाम गुप्त रखे हैं बाकी के नामों की सूची जारी की है। इनमें दो आरोपी बच्चों के जन्मदाता है। एक आरोपी जिसने बच्चे को खरीदा है उसका पालन पोषण कर रहा है। पुलिस के अनुसार, जानकारी सामने आने के बाद बांद्रा के खेरवाड़ी इलाके में कुछ लोगों ने बच्चे बेचे हैं। इसके बाद पुलिस वहां ट्रैप लगाकार तीन लोगों को हिरासत में लिाय और गहन पूछताछ शुरू की। पुलिस पूछताछ में इस पूरे गिरोह के बारे में जानकारी मिल सकी।

पुलिस की माने तो गिरफ्तार डॉक्टर, नर्स और लैब टेक्नीशियन इस गिरोह के मुख्य सदस्य हैं। ये गिरोह ऐसे लोगों के बारे में जानकारी जुटाते थे जिनमें लंबे समय से बच्चे की चाहत होती थी। लेकिन उन्हें बच्चा नहीं हो रहा होता था। ऐसे लोगों के बारे में भी पता लगाया जाता था जिनके बच्चा हुआ है और उन्हें पालने में वो असमर्थ है।

Read More….

Modi in Pakistan! पाकिस्तान के सिंध में लहराए मोदी पोस्टर, उठ रही अलग देश की मांग….
Farmers Protest Updates: ट्रैक्टर मार्च पर बोला SC, दिल्ली में किसकी होगी एंट्री ये काम पुलिस का….

Share this story